Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR:हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में रविवार को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । 


विद्यालय के अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक ने भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा बच्चों ने "भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी" छंद के माध्यम से प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव मनाया ।


जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। 


सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी एवं विद्यालय के अध्यक्ष डा0 पी0एन0 तिवारी नें भगवान श्रीराम के चित्र का माल्यापर्ण किया तथा द्धीप प्रज्जवलित करके आरती उतारा। 


विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने बताया कि आज हम सब हिन्दुओं के प्रमुख देवता एवं वीर योद्धा भगवान श्री रामचन्द्र जी का जन्मोत्सव मना रहे है। 


राम नवमी प्रतिवर्ष चैत्रमास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनायी जाती है। आज का दिन हमारे लिए बहुत ही हर्षोल्लास का दिन है। 


धर्मशास्त्रों के अनुसार आज ही के दिन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, जो स्वयं भगवान विष्णु के अवतार थे। इनका जन्म माता कौशल्या व अयोध्या के राजा महाराज दशरथ के यहाँ मृत्युलोक में त्रेतायुग में हुआ था। 


इस प्रकार राम नवमी पूरे भारत वर्ष में बड़े ही धूम-धाम व हर्षोल्लास से प्रतिवर्ष मनायी जाती है। 


जन्म के बाद शिवांगी श्रीवास्तव, गरिमा चौधरी, आकृति श्रीवास्तव एवं प्रतिभा शुक्ला के द्धारा श्री राम जन्म के स्तुति श्री रामचरित मानस के अंश भए प्रकट कृपाला नामक चौपाई प्रस्तुत किया गया। 


तत्पश्चात् उत्कर्ष शुक्ला द्धारा भगवान श्री राम का श्लोक श्रीरामचन्द्र कृपाल भजमन हरण भव भय दारूणम् प्रस्तुत हुआ। इसी क्रम में कुछ श्रीरामचरित मानस की चौपाइंया यशी पाण्डेय, आशिता तिवारी द्धारा कही गयी। 


पुनः एक समूह नृत्य (गीत-अयोध्या के कनक भवन में) आयुशी पाण्डेय, आराध्या पाण्डेय, समृद्धि सावन, रिद्धी श्रीवास्तव, अलीशा खान, नाव्या मिश्रा, हिफजा, जान्हवी पाण्डेय, सांझ श्रीवास्तव, नित्या मोदनवाल आदि छात्राओं ने बड़े ही सुन्दर वेश भूषा में प्रस्तुत किया।


 इसके बाद जूनियर ग्रुप के सबा फिरदौस, आस्था तिवारी, आराध्या श्रीवास्तव, तनमय श्रीवास्तव, विनायक मिश्रा, आराध्या पाण्डेय, श्रृयांश सिंह, नाव्या मिश्रा, अनय सिंह एवं शिखर मिश्रा नें रामनवमी अर्थात श्री राम के जन्मोत्सव के बारे में अपना-अपना विचार प्रस्तुत किया। 


सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत ही एक लघु नाटिका का जो श्री रामचरित मानस पर प्रस्तुत हुआ जिसमें आशी यादव, आदर्श मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, काव्या पाण्डेय, अक्षत श्रीवास्तव, दृश्या, आरूष, अमन, वरूण, आराध्या एवं जीशान द्वारा मंचन किया। 


इसके बाद पुनः एक समूह नृत्य राम आये अवध की ओर सजनी नामक गीत पर गौरी शुक्ला, सिद्धी गुप्ता, अदिती भागर्व, समृद्धि त्रिपाठी, आकांक्षा तिवारी एवं सांझ श्रीवास्तव नें बड़े ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया जो सभी दर्शकों का मन मोह लिया। 


तत्पश्चात् अंशिका श्रीवास्तव, प्रियश प्रसून, आयुशी श्रीवास्तव आदि ने भी भगवान श्री राम के जन्म का परिचय धार्मिक शास्त्रों के अनुसार दिया। 


कार्यक्रम के अंत में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी नें सांस्कृति कार्यक्रम को देखकर समस्त छात्र छात्राओं की प्रशंसा करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।  


इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डा0 पी0एन0 तिवारी नें इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, संन्तोष श्रीवास्तव एक्टीविटी इंचार्ज राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित शिक्षकगण में मणि शंकर पाण्डेय, टी0एन0 शुक्ला, पूनम चौहान, लता श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, रूबी त्रिपाठी, अर्चना श्रीवास्तव, प्रियंका शुक्ला, उर्वशी शुक्ला सहित अन्य कई लोगों नें मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव के पर्व को उत्साह पूर्वक मनाया गया।

        

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे