Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR:स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी के ४२ वें स्थापना दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय अटल भवन पर भाजपा का झंडा फहरा कर और पार्टी अटल भवन से वीर विनय चौक तक प्रभात फेरी निकाल कर स्थापना दिवस मनाया गया । 

कार्यकर्ताओं द्वारा अटल भवन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना गया ।


जानकारी के अनुसार स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह द्वारा जनसंघ काल के पूर्व विधायक अशफाक अहमद खान और शिव प्रसाद द्विवेदी का सम्मान किया । 

सदर विधायक पलटूराम ने कहा की भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई द्वारा लगाया गया वट वृक्ष पूरे विश्व में अपना परचम फहरा रहा है ।


उन्होंने कहा कि पार्टी हमारी मां है और हमे अपने पद कि गरिमा का ध्यान रखते हुए पार्टी के लिए निष्ठा भाव से कार्य करते रहना चाहिए। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए कार्यक्रम में आने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। 

भाजपा जिलाध्यक्ष तथा सदर विधायक द्वारा माइक्रो डोनेशन अभियान का शुभारंभ भी किया गया । 

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, सदर विधायक पलटूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, अजय सिंह पिंकू, अनूप चंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी डी पी सिंह बैंस, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, बृजेंद्र तिवारी, जनमेजय सिंह, आद्या सिंह, दयाराम प्रजापति, जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, वरुण सिंह मोनू, बिंदु विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र गोयल, झूमा सिंह, वंदना पासवान, जिला मंत्री राजेश वर्मा, अवधेश तिवारी, राम प्रसाद सिंह, सुनीता मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, पिछड़ा मोर्चा दुष्यंत चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू तिवारी, शिव प्रसाद यादव, संजय शर्मा, शिव कुमार द्विवेदी, डा प्रांजल त्रिपाठी, विजय गुप्ता, अपूर्व प्रताप सिंह,महेश शुक्ल, डा ए के सिंह, डा दिव्य दर्शन तिवारी, कृष्ण गोपाल गुप्ता, राघवेंद्र कांत सिंह, पंकज गुप्ता, कृष्ण कुमार तिवारी, विनोद गिरी, अनवारूल हक, अंशुमान शुक्ला , आलोक रंजन पांडे, तुहिन, शैलेंद्र सिंह, नंदिनी शुक्ला, प्रतिमा मिश्रा, सीमा सिंह, साधना पांडे, सीमा पांडे, अखिलेश पासवान सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे