Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुनील पांडेय चुने गए बीकापुर तहसील के उपजा अध्यक्ष ,राम जनम यादव महामंत्री



वासुदेव यादव

अयोध्या।उत्तर प्रदेश जनर्लिस्टस एसोशिएशन बीकापुर तहसील इकाई का सोमवार को एसजीएम पब्लिक स्कूल तारुन में हुये चुनाव में सुनील कुमार पाण्डेय को दुबारा अध्यक्ष पद का ताज मिलने का गौरव हासिल हुआ है तो राम जनम यादव को संगठन ने सर्वसम्मत से महामंत्री पद से नवाजा है। 


संगठन जिलाध्यक्ष राजेन्द्र  तिवारी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेपी गुप्ता के देखरेख में हुये चुनाव में तहसील के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश वर्मा उपाध्यक्ष मनोज तिवारी व केदार तिवारी की ताजपोशी के साथ कोषाध्यक्ष पद पर संजीव पाठक व मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा व संगठनमंत्री सर्वजीत दुबे व संतोष मिश्रा को चुना गया है। 


जबकि संरक्षक पद पर राम नेत वर्मा व इतिहासकार डॉ0 हरिप्रसाद दुबे को जिम्मेदारी मिली है। संगठन जिलाध्यक्ष राजेन्द्र  तिवारी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेपी गुप्ता ने कहा कि संगठन को और गतिशील बनाये जाने की आवश्यकता हैं। 


ग्रामीण पत्रकार की लेखनी तलवार जैसी है ग्रामीण पत्रकार इसकी धार को कमजोर न होने दे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार हित के लिए संगठन हमेशा सबके दुःख सुख में खड़ा रहेगा। पत्रकार उत्पीड़न किसी प्रकार बर्दास्त नही किया जायेगा। 


उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार ग्रामीण अंचल की धुरी है। बिना इनके सहयोग से प्रेस में खबरे पहुँचा पाना मुश्किल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे