Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुख्यमंत्री का जन्मदिन सांस्कृतिक ढंग से अयोध्या मे मनाया जाएगा: बृजभूषण



पँश्याम त्रिपाठी

गोंडा:बस्ती और अयोध्या की सीमा प्रभु श्री राम के वंशजों की सीमा है और हम सभी का दायित्व है।


उत्तर भारतीयों के अपमान करने वालों का बिना क्षमा मांगे उन्हें अयोध्या में ना घुसने दे जैसा कि मालूम है मनसे प्रमुख का अयोध्या दौरा स्थगित है पर यह विरोध तब तक चलता रहेगा ।

जब तक वह उत्तर भारतीयों से समर्थन नहीं मांग लेते 5 जून को हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस को सांस्कृतिक तरीके से 50 कुंटल के लड्डू काटकर 500000 लोगों के साथ अयोध्या की धरती पर मनाया जाएगा ।

यह जानकारी विष्णु हरपुर से बस्ती की तरफ जाते समय लालपुर गांव सभा में स्वागत के समय उपस्थित कार्यकर्ताओं को कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने संबोधित करते हुए व्यक्त किया।

सांसद ने बताया आजादी के बाद से यह पहला आंदोलन है ना तो सत्ता परिवर्तन के लिए किया जा रहा है ना सत्ता पाने के लिए किया जा रहा है बल्कि दोनों धर्मों के लोग यह आंदोलन अपनी एकजुटता दिखाने और उत्तर भारतीयों के सम्मान में कर रहे हैं और हम पहले अयोध्या वासी हैं उत्तर भारतीय हैं ।

उसके बाद सांसद आप सभी 5 जून को अयोध्या अवश्य चले इस अवसर पर सूबे के मुखिया हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन है, हम लोग उस दिन सांस्कृतिक रूप से उनका जन्मदिन मनाएंगे। रामलला का दर्शन हनुमानगढ़ी का दर्शन वह भगवान कनक बिहारी के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।


 सबसे पहले केसरगंज सांसद का काफिला नगर से निकलते हुए नंदनी नगर महाविद्यालय कैंपस में पहुंचा जहां पर माता नंदिनी के चित्र पर माला पहनाकर केसरगंज सांसद ने किया उनके साथ सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह कुश्ती संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करण भूषण सिंह नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सत्येंद्र सिंह सतिया प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार शुक्ला राहुल शुक्ला महादेव सागर, महादेवा पूर्व प्रधान राजू शुक्ला राजेश तिवारी जितेंद्र तिवारी सुल्तान सिंह सतीश सिंह राजेश गुप्ता,लालजी सिंह पूर्व प्रमुख मनकापुर आजाद विक्रम सिंह गौरव सिंह संतोष कुमार यादव अवधेश सिंह सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने केसरगंज सांसद के काफिले का जोरदार ढंग से जगह-जगह स्वागत व माल्यार्पण किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे