Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशाम्बी से गायब महिला लालगंज से हुई बरामद

 


गौरव तिवारी

लालगंज प्रतापगढ़। कौशाम्बी जिले के सैनी थाना के रघुवरपुर से मनोरोगी महिला को स्थानीय पुलिस सुरक्षित थाने ले आयी है। 


लगभग बत्तीस वर्षीया महिला लालगंज बाजार मे भटक रही थी। अचानक एंटीरोमियो टीम की नजर महिला पर पड़ गयी। महिला से पूछताछ मे भी पुलिस को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। 


पुलिस महिला को थाने ले आयी तब उसने अपना नाम सुनीता पटेल बताया। सुनीता के पास से पुलिस को एक कागज मिला जिसके सहारे पुलिस ने कौशाम्बी जिले की पुलिस से संपर्क साधा। 


कौशाम्बी पुलिस ने बताया कि गांव के लालचंद्र पटेल की पत्नी सुनीता एक सप्ताह से गायब है। सैनी थाने मे मामले को लेकर गुमशुदगी दर्ज करायी गयी है। सुनीता के तीन बच्चे भी हैं। 


लालगंज पुलिस ने कौशाम्बी पुलिस को सुनीता के स्थानीय थाने मे सुरक्षित होने की जानकारी दी गयी। 


इस पर कौशाम्बी पुलिस मंगलवार को सुनीता के परिजनों को लेकर स्थानीय कोतवाली पहुंची। 


परिजन सुनीता को सुरक्षित मे अपने साथ घर ले गये। परिजनों ने लालगंज पुलिस के मानवीय दृष्टिकोण की सराहना करते हुए प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल के प्रति आभार भी जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे