Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पांच दिवसीय बैठक संपन्न, सर्वेश पाठक दोबारा बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव



यज्ञ नारायण त्रिपाठी

मोतीगंज गोंडा :पांच दिवसीय भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के समापन के अवसर पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन धुरिया  के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहसम्मति से राष्ट्रीय टीम की घोषणा की गई।


जिसमें सर्वेश पाठक को राष्ट्रीय महासचिव के दायित्व से नवाजा गया। 


इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस कान्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री के उपरांत श्री पाठक के द्वारा राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा करने के लिए आग्रह किया। 


श्री पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा की यह बैठक राष्ट्रीय पदाधिकारियों के संकलन के लिए की गई है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों के सहमति से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की जाती है। 


श्री पाठक ने बताया कि हमारे जो पदाधिकारी है वह विभिन्न राज्यों से आते हैं जिससे संपूर्ण राष्ट्र में मजदूरों एवं कामगारों के हित के लिए आसानी से कार्य कर श्री पाठक ने बताया कि मुख्य रूप से हमारे साथ कार्य कर रहे पदाधिकारी प्रदेश के महामंत्री एवं चुनाव के संगठन प्रभारी मनीष मिश्र जी जिनको राष्ट्रीय मंत्री और संगठन चुनाव प्रभारी बनाया गया है। 


एवं गौरव शर्मा जी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के आईटी संयोजक थे जिनको राष्ट्रीय आईटी संयोजक बनाया गया है। 


इसी क्रम में विभिन्न राज्यों से 4 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 राष्ट्रीय महामंत्री, 6 राष्ट्रीय मंत्री सहित 12 राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं। 


सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए कहा संगठन के द्वारा जो विषय हमारे लिए लाया जाएगा मैं पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करूंगा।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे