Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:एसपी का आदेश नहीं मानती महिला थाने की एसओ



न्याय के लिए सप्ताह भर से थाने के चक्कर लगा रही पीड़िता

दहेज लोभियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का  एएसपी ने दिया है आदेश

विनोद कुमार

प्रतापगढ़। पुलिस कर्मी अपने ही अधिकारियों के आदेश निर्देश का पालन नहीं करेगे तो भला पीड़ित को न्याय कैसे मिलेगा।हथिगवां की रिंकी शुक्ला कोतवाली इलाके में रहने वाले दहेज लोभियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए महिला थाने का एक सप्ताह से चक्कर लगा रही है। 


लेकिन उसकी एफआईआर नहीं लिखी जा रही है। ऐसा करके पुलिस आरोपियों को बचाव का मौका दे रही है। जबकि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश एएसपी पहले ही दे चुके हैं। महिला थाने की एसओ उनके आदेश को नहीं मानती हैं। 


रिंकी रोज थाने पर आती हैं। उसे बहाना बता दिया जाता है। वह चली जाती है।


हथिगवां थाना क्षेत्र के पांडे का पुरवा गांव की रिंकी की शादी कोतवाली नगर के डीएवी इंटर कालेज के बगल करनपुर में आनंद शुक्ला के साथ हुई है।


रिंकी का आरोप है कि कुछ साल ठीक से बीते। उसके बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 10 लाख रुपए दहेज न देने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। 


वह अपनी छः साल की बच्ची को लेकर मायके में रह रही है। ससुराल पक्ष के लोगों के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह एसपी से मिली थी। 


उसके प्रार्थना पत्र पर एएसपी ने महिला थाने की एसओ को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। रिंकी रोज थाने आती है। मगर अफसोस एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे