Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या । केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती की लायी गयी “अग्निपथ भर्ती योजना“ के विरोध में विभिन्न विधानसभाओं में सत्याग्रह किया गया ।



अयोध्या: विधानसभा में महानगर कॉंग्रेस अध्यक्ष वेद सिंह कमल के  नेतृत्व  में गाँधी पार्क में सत्याग्रह किया ।


सत्याग्रह कर रहे कॉंग्रेस जनों को सम्बोधित करते हुए  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री ने  कहा पिछले 3 वर्षों से सेना में भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है और इसके बाद अब केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ जैसी योजना लाई गई, इस इस असमंजस भर्ती योजना नें नौजवानों को पूरी तरह से निराश व हताश किया है। यह योजना सालों से तैयारी कर रहे युवाओं के साथ सरेआम धोखा है।


पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री कहा कि खून-पसीना बहाकर मेहनत करके देश की अर्थव्यवस्था को संभालने वाले किसानों के ऊपर केंद्र की मोदी सरकार तीन काले कृषि कानून थोपना चाहती थी। 


जीएसटी, नोटबन्दी के माध्यम से पहले ही छोटे व मझोले उद्योगों को समाप्त करने की रणनीति अपना चुकी केंद्र सरकार केवल अपने बड़े उद्योगपति साथियों को आर्थिक लाभ पहुंचाने का हर अवसर ढूढती रहती है। 


लेकिन जूस तरह किसानों के अहिंसक सत्याग्रह आंदोलन की ताकत के आगे मोदी सरकार को कदम वापस लेना पड़ा उसी तरह अग्नि वीर जैसे काले कानून को भी वापस लेना होगा।


महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा सेना की भर्ती के साथ जो क्रूर मजाक किया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और इनकी सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। 


यह केवल युवाओं में देश के प्रति भरे हुए शौर्य और देश प्रेम के जज्बे को खत्म करने का कुचक्र है।


पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा यह योजना देश के मौजूदा सैनिकों का मनोबल गिराने वाली है योजना है। वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान और अदम्य साहस रखने वाली भारतीय सैन्य शक्ति को कमजोर करने का षडयंत्र है।



जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा आज युवाओं को इन नकली राष्ट्रवादियों को समझने की जरूरत है। “अग्निपथ“ जैसी आत्मघाती योजना देश की सीमाओं की सुरक्षा की गारंटी को खत्म कर देगी।



कार्यक्रम की संयोजक तथा पूर्व विधानसभा उम्मीदवार रीता मौर्य  ने कहां सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए लोकतांत्रिक तौर-तरीकों, सत्याग्रह के माध्यम से युवाओं को इन छदम राष्ट्रवादियों के खिलाफ खड़े होने की जरूरत है। 


युवाओं को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की जरूरत है, न रुकने की जरूरत है, न थकने की जरूरत है, न झुकने की।


जिला उपाध्यक्ष राम नरेश मौर्य तथा अनिल सिंह ने  कहा आज युवाओं के कंधे में सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि युवा पीढ़ी देश के मजबूत लोकतंत्र और संवैधानिक ढांचे को बचाए रखने के लिए हर हाल में आगे आए और फासिस्टवादी ताकतों को जड़ से उखाड़ फेंके।



सत्याग्रह में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,  पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रामचरित्र मौर्य, डॉ राजकुमार मौर्य, महेश वर्मा ,राम उजागर ,कमलेश सिंह यादव, फिरोज अंसारी ,चंचल सोनकर, अवधेश तिवारी, प्रेम कुमार पांडे ,डीएन वर्मा ,राम अभिलाष पांडे, चंद्रपाल चतुर्वेदी, राम उजागर, उमेश उपाध्याय ,प्रवीण श्रीवास्तव, फिरोज अंसारी, जमील अहमद, रामेंद्र त्रिपाठी, पुष्पा देवी ,कलावती ,संगीता ,अनारा ,सरिता, सोना पति, श्याम वती, कमलेश, मंजू ,सूर सती , रमापति, कमला देवी, सरस्वती ,पुष्पा ,अशोक कनौजिया, डॉ श्याम प्रकाश वर्मा, मनीष सिंह, उषा गुप्ता ,विजय गुप्ता, सविता यादव, रोजी, बसंत मिश्रा, डॉ राजकुमार मौर्य अनिल तिवारी राम बहादुर सिंह सरजू प्रसाद बिलाल अहमद आदि उपस्थित रहे।


मिल्कीपुर विधानसभा के तहत मिल्कीपुर तहसील में कांग्रेस पार्टी ने अग्निवीर योजना के विरोध में सत्याग्रह किया। जिसकी अध्यक्षता उपेंद्र सिंह लल्लू एवं संयोजन बृजेश रावत ने किया सत्याग्रह में प्रमुख रूप से भगवान बहादुर शुक्ला, दिनेशशुक्ला, विजय पांडे, अमित कुमार सिंह, प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया शैलेंद्र पांडे, भगवान बक्स सिंह, विजय पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई शैलेश शुक्ला, संतोष तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, भीम शुक्ला, पीयूष सिंह, असगर अली, कृष्ण देव शर्मा, तेजबली पांडे, नसीम खान, सतीश कुमार, शेर बहादुर दुबे, प्रदीप कुमार, कुलदीप दुबे, फूलचंद तिवारी, फूलचंद यादव आदि लोग शामिल रहे।



बीकापुर विधानसभा के तहत सोहावल तहसील पर कांग्रेसियों ने रघुपति राघव राजा राम भजन गाते हुए सत्याग्रह किया सत्याग्रह किया सत्याग्रह में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा राम सागर रावत मिर्जा खालिद बैग सत्यवान सिंह सभाजीत सिंह राम सजीवन दुबे अब्दुल हकीम रामचरित्र वर्मा रामनाथ इंद्रमोहन सिंह दुर्गेश श्री चंद्रावत आशुतोष सिंह मिसबाहउल बलबीर पुरी अमरजीत यादव सतीश यादव नरेंद्र रावत अखिलेश दुबे मतीन मुन्नीलाल रामनाथ यादव राजित राम मुख्तार अली आदि शामिल रहे।


अग्नीपथ योजना वापस लेने के लिए आज कांग्रेस जनों का रुदौली विधानसभा में नगर पालिका पार्क में सत्याग्रह हुआ जिसमें प्रमुख रुप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राकेश बंसल ,रुधौली ब्लाक अध्यक्ष निक्कू राम, सिद्धार्थ सभासद मोहम्मद इरफान कृष्णा कौशल विनीत मिश्रा कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिवपूजन पांडे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय तिवारी राहुल तिवारी मोहम्मद तारिक रुदौलवी अब्दुल अहमद मसूद अहमद गुड्डू राजू आदि प्रमुख कांग्रेस जन शामिल रहे।



गोसाईगंज विधानसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अग्निवीर योजना के विरोध में सत्याग्रह किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे