![]() |
यज्ञ नारायण त्रिपाठी
मोतीगंज गोंडा।।आगामी शुक्रवार को जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कसी
आज मोतीगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार द्वारा उप निरीक्षकों व पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास कराया।
और पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरण एंटी राइट गन आंसू गैस आज के बारे में जानकारी देते हुए। विधिवत अभ्यास कराया गया।
मोतीगंज थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि बीते दिनों शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदेश के कई जनपदों में पथराव व दंगे हुए। जिसके तहत अराजक तत्वों में दंगे भड़का कर प्रदेश का माहौल खराब किया।
बीते दिनों की घटना का सबक लेते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर थाना परिसर में पुलिस ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ पुलिस कर्मियों को अभ्यास करा कर के उन्हें तत्व पर रहने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्र के संवेदनशील गांव सिसवरिया के मस्जिद पर पहुंच कर गांव के संभ्रांत लोगों व मस्जिद के इमाम व ग्राम प्रधान डाक्टर मोहम्मद अनीस के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण ढंग से जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई तत्पश्चात ग्राम प्रधान डॉ मोहम्मद अनीस व पुलिस कर्मियों के साथ गांव में फ्लैग मार्च किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ