Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान योग प्रशिक्षण का हुआ समापन



सलमान असलम

बहराइच जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान के द्वारा संचालित  28/05/2022 से 21/06/2022 तक  25 दिवसीय योग प्रशिक्षण समापन दिवस एवं  (21/06/2022 ) विश्व योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में वामा सारथी परिवार बहराइच के सहयोग से योग उत्सव का आयोजन सुबह 6=45 बजे से 7=45 तक किया गया,,


इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में संस्थान की ओर से अध्यक्ष जसवीर सिंह, उपाध्यक्ष ऋचा श्रीवास्तव,,प्रबंधक एवम् कार्यक्रम संयोजक जगदीश केशरी, कोषाध्यक्ष बृजेन्द्र पांडेय,, उप सचिव गौरव शर्मा,, संरक्षक डॉ गर्वित मल्होत्रा, सदस्यों में शिवम् कुमार,, आदित्य त्रिपाठी, शिवांगी गुप्ता, पंकज कुमार,, शुभांजली अग्रवाल,, स्वेक्षा जैन,, समीक्षा जैन,, अंकित वाल्मीकि, अंशू मल्होत्रा,, और अन्य सदस्य उपस्थित रहे,, योग विशेषज्ञ सत्यम सिंह के निर्देशन में अनुराधा वर्मा ने सभी योग अभ्यासियों को  विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया,, 


वामा सारथी परिवार बहराइच की अध्यक्षा श्रीमति प्राची चौधरी जी ने इस योग उत्सव का उद्घाटन किया और उनके साथ  योगाभ्यास में वामा सारथी परिवार बहराइच सदस्य श्रीमति अनुराधा,, श्रीमति मीनाक्षी द्विवेदी,, श्रीमति ऊषा दुबे,, नगर महिला थाना अध्यक्ष,, पुलिस मॉर्डन स्कूल की प्रिंसिपल निशा सिंह,, बहुत सी महिला पुलिस कर्मी , तथा विहान बालिका विद्यालय बहराइच की वार्डन प्रिया प्रसाद नेहा अस्थाना और सभी छात्राओं ने भी योगाभ्यास किया,, प्राची चौधरी जी ने कहा कि योग हम सभी के जीवन के लिए अमृत के समान है,, और ये अमृत पान प्रत्येक मनुष्य को करना चाहिए,, 


प्राची चौधरी जी ने नियमित योगा अभ्यास के लिए आने वाली महिला सुमित्रा यादव,, रीना देवी, बबीता कुमारी,,और वामा सारथी परिवार बहराइच प्रभारी राम जी यादव  पुलिस उप निरीक्षक ,, निशा सिंह, प्रिंसिपल पुलिस मॉर्डन स्कूल,, योग प्रशिक्षिका श्रीमति अनुराधा वर्मा,, योग विशेषज्ञ सत्यम सिंह,, वामा सारथी परिवार सदस्य  क्रमशः श्रीमति अनुराधा,, श्रीमति ऊषा दुबे,, मीनाक्षी द्विवेदी,, प्रिया प्रसाद वार्डन विहान बालिका विद्यालय बहराइच, नेहा अस्थाना विहान बालिका विद्यालय बहराइच शिक्षिका, और विहान बालिका विद्यालय बहराइच परिवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित भी किया,, संस्थान की ओर से प्राची चौधरी जी को विश्व योग दिवस का चित्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके प्रति आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे