Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:लोकपाल मनरेगा ने हलधरमऊ के आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में संचालित मनरेगा कार्यो का लिया जायजा, मिली खामियां



रजनीश/ज्ञान प्रकाश

 करनैलगंज(गोंडा)। बुधवार को मनरेगा लोक पाल नन्दकुमार त्रिपाठी ने विकास खण्ड हलधरमऊ की आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत संचालित विकास कार्यो का निरीक्षण किया। 


उन्होंने बताया कि सबसे पहले वह ग्राम पंचायत पतिसा पहुंचे। जहां 23 श्रमिक कार्य करते हुये मिले। सीआइबी बोर्ड स्थापित नही मिला। 


उन्होंने बताया कि तालाब का सौन्दरीकरण कराने का निर्देश दिया। उसके बाद वह बमडेरा पहुंचे जहां निगरानी बोर्ड लगा था। 


मगर एक भी श्रमिक मौजूद नही थे, बताया गया कि श्रमिक भोजन करने गए हैं। मगर कार्य संतोष जनक रहा। 


गौआश्रय केंद्र मैजापुर की व्यवस्था खराब मिली। यहां सूखा भूसा नांद में मिला, हरे चारे की कोई व्यवस्था नही थी। 


एक पशु बीमार था जिसके इलाज के लिये चिकित्सक को दूरभाष पर निर्देश दिया गया। 


उसके बाद वह ग्राम पहाड़ापुर पहुंचे। जहां सीसीरोड से हनुमान गढ़ी तक की गई शिकायत की जांच की गई। सामुदायिक सौंचालय में ताला बन्द था। 


केयर टेकर व टाइमिंग बोर्ड नही मिला, सफाई कर्मचारी गायत्री नही थी। अन्नू शुक्ला ने बताया कि उन्हें 3 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पर केयर टेकर के रूप में रखा गया था। 5 माह कार्य करने के बाद मात्र 3 हजार रुपये उन्हें दिया गया है। 


उसके बाद गया प्रसाद के खेत के पास नाले की खुदाई सफाई देखने पहुंचे। यहां मात्र चार श्रमिक कार्य करते हुए मिले। ठाकुर दीक्षित के खेत से यादव के मकान तक सड़क की पटाई कार्य मे एक भी श्रमिक कार्य करते हुए नही मिले। 


अंत मे उन्होंने ग्राम छतौरा पहुंचे जहां अमृत सरोवर का निर्माण कार्य चल रहा था। मगर सीआइबी बोर्ड स्थापित नही था। 


उन्होंने बताया कि यहां 92 श्रमिक कार्य करते हुए मिले मगर श्रमिकों के पास जाबकार्ड नही था। 


एडीओ आइएसबी हलधरमऊ विजय बहादुर सिंह व अरविंद तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे