Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:एनसीसी कैडेटों ने मनाया विश्व सागर दिवस



रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। कन्हैया लाल इंटर कालेज एवं सरयू डिग्री कालेज के संयुक्त तत्वाधान में पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत एनसीसी कैडेटों ने विश्व सागर दिवस मनाया। 


कार्यक्रम के अंतर्गत कैडेटों ने मेजर राजाराम तथा डॉक्टर दीपक श्रीवास्तव के नेतृत्व में रैली निकाली तथा विभिन्न स्लोगन के माध्यम सागर के पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगो को जागरूक किया। 


मेजर राजाराम ने कहा कि सागर को विभिन्न रत्नों की खान माना जाता है। इसलिए सागर को रत्नाकर की संज्ञा दी गई है। सागर के माध्यम से मनुष्य ने अधिक प्रगति किया है, इसलिए सभी का धर्म है सागर के पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आएं। 


उन्होंने कहा कि संसार की सारी सभ्यताओं का विकास जलाशयों व समुद्रों के किनारे हुआ है तथा आज भी बड़े बड़े महानगर इसी के किनारे विकसित हुए हैं, जो जल ही जीवन की उक्ति को सार्थक बना रहे हैं। 


इस दौरान दोनों विद्यालय के कैडेटों नें पवित्र सरयू नदी के कटरा घाट की साफ सफाई करते हुए लोगों को नदी सागर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया। 


जिसमें कैडेट विनय दूबे, अजय मिश्रा, चादनी सिंह, रवि शंकर गोस्वामी, लवकुश सिंह, नाजरीन, तैयबा,अगम पांडेय, अनुज मिश्रा आदि कैडेटों ने सहभागिता की।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे