Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर:बहुप्रतीक्षित माईराम कुट्टी पुल के निर्माण के लिये हुआ भूमि पूजन

 




कुसुमलता

मनकापुर(गोण्डा) बुधवार को ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी ने बहुप्रशिक्षित माईराम कुट्टी पुल के निर्माण के लिये भूमि पूजन किया।

    

बुधवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम दिनकरपुर में स्थित माईराम कुट्टी पुल के निर्माण को लेकर ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी,भाजपा सांसद गोण्डा के प्रतिनिधि हरीश पान्डेय,क्षेत्रीय विद्यायक प्रतिनिधि बाबू लाल शास्त्री द्वारा सामूहिक रुप से पंडित द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया।


भूमि पूजन होने से ग्राम दिनकरपुर,बल्लीपुर,पचपुतीजगतापुर,बेनीपुर,चांदपुर लखपतराय,घुनाही,मिश्रौलियाकला,कुडवा जंगली,मल्लीपुर,समरुपुर के साथ-साथ पडोसी जनपद बलरामपुर के सादुल्लानगर आवागमन करने में लोगो को आसानी होगी।


लोगो का कहना है कि उक्त पुल के लिये लोगो द्वारा काफी संघर्ष किया गया लेकिन भाजपा सरकार द्वारा निर्माण किये जाने से दर्जनो गांव के लोग कम समय में आवागमन कर सकेगें।

   


इस मौके पर  वीडीओ विजय कांत मिश्रा,एडीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव,ग्राम प्रधान मोहम्मद सलीम,दिलीप सिह,राम भवन मौर्या,अमित दूबे,अनिल शुक्ला,शेष राम वर्मा,बब्बू मिश्रा,मनोज कुमार वर्मा,अशष्ट भुजा सिह,दुगैश सिह,रक्षा राम भारती,राकेश कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे