Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज पुलिस ने पास्को एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार



रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का अभियुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 


करनैलगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया। 


अभियुक्त ने थाना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। 


जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 


कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त कन्हैया पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम टिकौली के विरुद्ध धारा 363, 366, 376 व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 


अभियुक्त को उप निरीक्षक नीरज कुमार ने हमराहियों संग भ्रमण के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे