Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:प्रदेश स्तर पर आयोजित जलवायु मित्र पंचायत प्रतियोगिता में पुरष्कृत हुए ग्राम प्रधान



रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। प्रदेश स्तर पर आयोजित जलवायु मित्र पंचायत प्रतियोगिता में करनैलगंज की ग्राम पंचायत सकरौरा ग्रामीण को पुरस्कार मिला है। 


यह पुरस्कार ग्राम प्रधान प्रयागदत्त गुप्ता को दिया गया। शासन द्वारा पर्यावरण सुधार को लेकर उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों के लिए चलाई गई जलवायु मित्र ग्राम पंचायत प्रतियोगिता में सकरौरा ग्रामीण का चयन प्रदेश स्तर पर किया गया।


जिसके निमित्त ग्राम प्रधान प्रयागदत्त को प्रमाणपत्र व स्मृतिचिन्ह के साथ सम्मानित किया गया।


 बिगड़ती आबोहवा वाले प्रदेश के गोंडा समेत 27 जिलों में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जलवायु मित्र ग्राम पंचायत प्रतियोगिता 2022 आयोजित की गई थी। 


जिसमें करनैलगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत सकरौरा ग्रामीण का चयन प्रदेश स्तर पर किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि चयनित ग्राम पंचायत के प्रधान प्रयागदत्त गुप्ता को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा आयोजित कांफ्रेंस आफ पंचायत 2022 में प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 


यह कार्यक्रम पांच जून को सुबह नौ बजे मरकरी हाल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ में आयोजित किया गया। 


अभी हाल ही में सकरौरा ग्रामीण को आदर्श ग्राम पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे