Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व सांसद संजय गांधी को पुण्यतिथि पर किया याद



अयोध्या 23 जून :भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सांसद संजय गांधी को कांग्रेस जनों ने उनके पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा संजय गांधी कुशल राजनेता और युवाओं के आईकॉन थे।


 वे कुशल राजनीतिक होने के साथ-साथ मंजे हुए संगठन करता भी थे। 70  के दशक में जब       कांग्रेस पार्टी पूरी तरह कमजोर हो गई थी तब संजय गांधी के नेतृत्व में 80 का चुनाव कांग्रेस ने जीतकर केंद्र में कांग्रेस की सरकार  को जिताने  का काम  किया था।



जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा संजय गांधी राजनीतिक होने के साथ-साथ ऑटोमोबाइल इंजीनियर तथा कुशल पायलट भी थे ।भारतवर्ष को आम आदमी की कार मारुति देने का श्रेय संजय गांधी को ही जाता है।


स्वतंत्र भारत के इतिहास में संजय गाँधी एक ऐसे राजनेता थे जो महत्वाकांक्षी तो थे ही, वह दूर दर्शी भी थे।


गोष्ठी का संचालन प्रशासनिक उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय ने किया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से राम बहादुर सिंह राम अभिलाष पांडे, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह, रामेंद्र त्रिपाठी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव आरिफ आबदी, सरजू प्रसाद, अनंतराम सिंह, आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे