Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार



वेदव्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय टेऊंगा  के सभागार में जिला कार्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसका संचालन राजेश सिंह महामंत्री और अध्यक्षता हरिओम मिश्र ने की कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नागेेन्द्र रधुवंशी जिला प्रभारी के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन एवं सामूहिक वन्देमातरम गीत से प्रारम्भ हुआ सर्वप्रथम राजेश मिश्र गत कार्य की पुष्टि की एवं सतीश चैरसिया महामंत्री ने गत दिनो में मृत कार्यकर्ता को श्रद्धान्जलि दी गयी


इसके उपरान्त अशोक मिश्र ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा जिसका अनुमोदन संगम लाल गुप्ता सांसद प्रतापगढ़ राजेन्द्र मौर्य विधायक आशीष श्रीवास्तव जिला महामंत्री, अशोक श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा जिला मंत्री ने किया।


राजनैतिक प्रस्ताव में अशोक मिश्र ने कहा कि देश एवं प्रदेश में लगातार दूसरी बार बहुमत की सरकार बनाकर इतिहास रचने का कार्य यदि सम्भव हुआ तो आप कार्यकर्ताओं के परिश्रम के साथ-साथ सेवा सुषासन एवं गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार के कारण ही सम्भव हो सका है। 


हमारे प्रधानमंत्री जो इसी प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी काशी का प्रतिनिधत्व करते है, सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित  प्रधानमंत्री  का सानिध्य एवं मार्गदर्षन सरकार एवं संगठन को नित नई ऊर्जा प्रदान करता है। 


मूल्य आधारित राज्य में पंचनिश्ठा को मंत्र मानकर प्रण अन्तोदय, पथ अन्तोदय, लक्ष्य अन्त्योदय के सिद्धान्त को चरितार्थ करते हुए जन कल्याणाकारी षासन के माध्यम से जनता की सेवा करते हुए सेवा ही संगठन मूल मंत्र को हम सब आगे बढ़ा रहे है।


प्रतापगढ़ प्रदेश का बडा जिला होने के बावजूद सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना से तीनो लहरों में डटकर मुकाबला कर सका, तो हमारी सरकार जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की सजगता की महत्वपूर्ण भूमिका के कारण ही संभव हो सका। 


 प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण आपदा को अवसर में बदलते हुए हमारा प्रतापगढ़ भी आत्म निर्भर भारत अभियान को गति दिया। आज मेडिकल काॅलेज बन जाने से स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार का अवसर भी बढ़ा है। 


आत्मनिर्भर भारत बनाने में हमें भी “वोकल फार लोकल” को प्राथमिकता देना होगा।


सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में विगत कार्यकाल में हुई भर्तियों में ईमनदारी और सुचिता प्राथमिकता पर रही है। 


हमारे जनपद के हजारों युवा विभिन्न विभागों में अपनी योग्यता एवं क्षमता के अनुसार बिना किसी भेदभाव के नौकरी प्राप्त कर समाज की सेवा कर रहे है। 


पूरे प्रदेश में ऐसे लगभग 5 लाख युवाओं जिसमें लगभग 2 लाख महिलाओं को नौकरी मिली। सभी युवा प्रशासन, वित्त, शिक्षा, सिचाई, सहकारिता, ऊर्जा, औघोगिक, स्वास्थ्य कानून व्यवस्था आदि क्षेत्र में काम कर रहें है। 


आगे भी भर्तिया जारी हैं। आधी आबादी महिला शसक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार “मिशन शक्ति” के तहत आगंनबाडी कार्यकत्रियों तथा आषा वर्कर्स का मानदेय बढाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक सखियों की नियुक्ति की गई। 


इसके अलावा लाखों महिलाये स्वयं सहायता समूह द्वारा रोजगार सृजन कर स्वावलंबी बन रही हैं। महिलाये अपनी बात समस्या सुगमता से रख सकें थानों मे जिम्मेदार महिला पुलिसकर्मी की भी तैनाती की गयी है। 


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या विवाह अनुदान योजना ने समाज में क्रान्तिकारी परिवर्तन लाया है।


विधायक राजेन्द्र मौर्य ने कहा कि सम्मानित साथियों- भाजपा सरकार बनने के पूर्व प्रदेश सहित प्रतापगढ़ में भी अपराधियों माफियाओं का बोलबाला था, गुण्डे माफिया थाने चलाते थे। 


लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर यकीन खत्म हो गया था। व्यापारी महिला उद्योगपति आम जनमानस कोई भी सुरक्षित नहीं था। 


अपहरण, बलात्कार, फिरौती, हत्या, लूट, छिनैती चरम पर थी जिसे सत्ता का खुला संरक्षण प्राप्त था। हमारी सरकार बनने के बाद जनता से किए गए वादे के अनुरूप प्राथमिकता से कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। 


गुण्डे माफिया जेल में चले गए, या उन्हें उपर पहुचाने का कार्य किया गया। बहुत से अपराधी तख्ती लेकर सरेण्डर कर दिए। बुल्डोजर के नाम से अपराधियों की रूह कापती है आज बुलडोजर राज दण्ड का प्रतीक बन गया है सम्प्रदायिक हिंसा एवं दंगे जहां पूर्ववर्ती सरकार में प्रायः हुए करते थे वहीं हमारी वर्तमान एवं पूर्व की सरकार में एक भी सम्प्रदायिक दंगा न होना हमारी कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार की प्रतिबद्धता को प्रदर्षित करता है। 


हमारी सरकार ने अपराध के प्रति जीरा टालरेंस नीति अपनाकर अपराधियों के विरूद्ध व्यापक अभियान छेडकर कार्यवाही की है। 


महिला अपराध रोकने के लिए रात्रि सुरक्षा कवच, महिला सहायता डेस्क, गुलाबी बूथ समेत गुलाबी बस सेवा आरम्भ की गयी।


 कार्यसमिति के अन्तिम सत्र के मुख्य वक्ता अवधेश गुप्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेष को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकालकर पाच वर्श के अन्दर ही औद्योगिक स्तर पर अग्रणी प्रदेष बनाया है। 


एक जिला एक उत्पदा के द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों का विश्वस्तर पर गुणात्मक उत्पादों से पहचान मिली है। हमारे जिले को भी आवला के क्षेत्र में वैष्विक पहचान मिली है। 


पूरे प्रदेश में विगत पाॅच वर्शो में लगभग 3 करोड लोगों को इस क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया गया है। आज बहुत से लोग अपना रोजगार विकसीत कर आत्म निर्भर भारत बनाने में योगदान कर रहे हैं। 


हमारी सरकार गरीब कल्याण को समर्पित है, हमारी पार्टी का मूल सिद्धान्त गरीब नारायण की सेवा अन्तोदय पर आधारित है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ पूरे प्रदेष में 15 करोड लोगो के साथ-साथ हमारे जनपद में लगभग 18 लाख लोगों को मिल रहा है। 


इसका विस्तार करते हुए, बेधरो को भी राषन कार्ड योजना से जोडा जा रहा है। निराश्रित महिलाओं वृद्ध जनों एवं दिव्यांग पेंषन को 500 से बढाकर 1000 रूपये किया गया है। 


कोविड में अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए सरकार 4 हजार करोड रूपये व्यय कर रहीं है। इसके साथ-साथ हर गरीब को घर स्वास्थबीमा, षौचालय, नल से जल, किसान दुर्घाटना बीमा, मुप्त बिजली कनेक्षन, आयुश्मान कार्ड आदि विभिन्न योजनाओं से गरीब का कल्याण किया जा रहा है।


अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में हरिओम मिश्र ने कहा कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अथक प्ररिश्रम और  प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्षन एवं सफल नीतियों के कारण उ0 प्र0 को नई उचाईयों पर पहुचाया। सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र को अंगीकार कर जनता ने विपक्ष की कुटिल चाल को नाकाम करते हुए दूसरी बार प्रदेष में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत की सत्ता सौपी है। 


किन्तु यह विश्रााम का समय नहीं है, आने वाले समय में चुनौतियां कठिन है। हमें सम्पूर्ण विपक्ष से लडना है। आने वाले समय में लडाई आमने सामने की होगी। हमें पूरी तन्मयता एवं चैतन्यता के साथ विपक्ष के प्रहार का जबाव देना है।


 शान्ति के समय में बहाया गया पसीना युद्ध को सुगम बना देता है। बिना किसी सोच विचार राग-द्वेश के सांस्कृतिक राश्ट्रवाद को मजबूत करते हुए राश्ट्र को परम वैभव तक ले जाना है। 


कार्यसमिति में प्रमुख रूप से शिव प्रकाश मिश्र सेनानी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पवन गौतम, अशोक सरोज, नवीन सिंह, विद्या सागर शुक्ल, राम आसरे पाल जिला मंत्री, राघवेन्द्र नाथ शुक्ल मीडिया प्रभारी नितिन केशरवानी पंकज सिंह आईटी देवेश त्रिपाठी बृजेश पाण्डेय गुड्डू पाण्डेय, छोटे सरकार सहित कार्यसममिति के सभी सदस्य सभी मण्डल अध्यक्ष मण्डल प्रभारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे