वजीरगंज:वीजा के नाम पर हजारों हड़पने का लगाया आरोप | CRIME JUNCTION वजीरगंज:वीजा के नाम पर हजारों हड़पने का लगाया आरोप
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज:वीजा के नाम पर हजारों हड़पने का लगाया आरोप



डॉ ओपी भारती

वजीरगंज (गोण्डा)|बभनी निवासी एक व्यक्ति ने क्षेत्र के ही डंड़वा बिरहमतपुर निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध वीजा बनवाने के नाम पर रूपये ले लेने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की तहरीर दी है|


जगदम्बा प्रसाद निवासी बभनी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार विपक्षी लड्डन निवासी डंड़वा बिरहमतपुर ने विदेश जाने के लिए वीजा बनवाने के नाम पर प्रार्थी से सितंबर 2019 में खाते में 30000 रूपये व नगद 10000 रूपये लिए थे|कोई कागज नहीं लिया था|


वीजा की मांग करने पर विपक्षी आश्वासन देता रहा व अब जान से मारने की धमकी दे रहा है|


थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है|जाँच की जा रही है|

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे