Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित



वेदव्यास त्रिपाठी

जिलाधिकारी प्रतापगढ़ डॉ नितिन बंसल ने वृक्षारोपण को जन अभियान बनाने वाले,पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण एवं वंयजीवों की सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार स्वैच्छिक रूप से सराहनीय कार्य करने वाले पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय और अनुकरणीय प्रयासों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।


इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है।


हमें हर हाल में पर्यावरण को बचाना होगा।इस दिशा में पर्यावरण सेना प्रमुख एवं पर्यावरणविद् के रूप में अजय क्रांतिकारी का प्रयास सराहनीय है।


पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि हर किसी को सिर्फ पेड़ लगाना ही बल्कि उसकी सुरक्षा भी करनी होगी।तभी हम जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक एवं पर्यावरणीय समस्या का सामना कर पाएंगे।


उन्होंने इस सम्मान के लिए जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया और जन मानस से पर्यावरण की सुरक्षा में आगे आने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे