Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज से बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना



रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। क्षेत्र से तीन दर्जन श्रद्धालुओं का जत्था बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ है। 


तहसील करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकरौरा ग्रामीण, सोनवार व मनकापुर से मंगलवार की शाम को तीन दर्जन श्रद्धालुओं का एक जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। 



यात्रा में जा रहे डॉ. महेश पाण्डेय ने बताया श्रद्धालु विभिन्न तीर्थ स्थलों का दर्शन करते हुए माता वैष्णो देवी, शिवखोड़ी, बाबा अमरनाथ का दर्शन करेंगे। 


यह 8 दिनों की यात्रा है। यात्रा में नरेंद्र बहादुर सिंह, राजेश पाण्डेय, दिनेश मिश्रा, सर्वेश पाण्डेय, अंशुमान मिश्रा, केदार कनौजिया, रणंजय सिंह,  भवानी शुक्ल, रिंकू शुक्ल, सुयांश सिंह सहित करीब 36 श्रद्धालु शामिल हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे