Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर: ग्राम पंचायत सदस्य ने दिया इस्तीफा



दिनेश शुक्ला 

मनकापुर(गोडा)विकासखंड मनकापुर के ग्राम बैरीपुर रामनाथ के ग्राम पंचायत सदस्य ने अपने पद से त्याग पत्र दिया है।

   

विकासखंड मनकापुर के  ग्राम पंचायत बैरीपुर रामनाथ के वार्ड संख्या तीन से निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य शिव शकर दूबे ने अपने पद से मंगलवार को स्वेच्छा से  त्याग पत्र व शपथ पत्र के साथ खंड विकास अधिकारी शिव मणि को सौप दिया है। 


खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत सदस्य के त्यागपत्र को एडीओ पंचायत गणेश प्रसाद सिह को भेज दिया है । 


क्षेत्र के 92 ग्राम पंचायतो  में वर्तमान समय में 1198 ग्राम पंचायत सदस्य है।अगर त्याग पत्र मंजूर हो जाता है तो एक संख्या घट कर 1197 रह जायेगी।


शासन को भी उक्त वार्ड से नये सिरे चुनाव करवाना पड सकता है । वैसे तो त्याग पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी को देना चाहिए लेकिन खंड विकास अधिकारी के नाम सम्बोधित त्याग पत्र दिया गया।


वही एडीओ पंचायत गणेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय ग्राम पंचायत सदस्य का त्यागपत्र भेजा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे