Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ के सीएमओ ऑफिस से 4 कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका हुई गायब



कर्मचारियों का आरोप, तबादले के बाद सीएमओ अपने साथ उठा ले गए सेवा पुस्तिका

वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां सीएमओ कार्यालय से चार कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका गायब हो गई है। इससे हड़कंप मचा है। 


कर्मचारियों ने पूर्व सीएमओ डॉ. अरविंद श्रीवास्तव पर सेवा पुस्तिका उठा ले जाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सीएमओ से की गई। 


सीएमओ कार्यालय में तैनात मलेरिया निरीक्षक शुभम मिश्र का छह माह पहले तत्कालीन सीएमओ रहे डॉक्टर एके श्रीवास्तव से विवाद हो हुआ था। मुख्य चिकित्साधिकारी ने शुभम का तबादला कुंडा सीएचसी में कर दिया था। 


शुभम ने कुंडा में ज्वाइन करने से इनकार कर दिया। इस पर सीएमओ ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। कोर्ट के आदेश पर मुख्य चिकित्साधिकारी को मजबूरन शुभम को सीएमओ आफिस में ज्वाइन कराना पड़ा था।इससे सीएमओ खफा चल रहे थे। 


शुभम का आरोप है कि तत्कालीन सीएमओ तबादला होने के बाद उनकी सर्विस बुक साथ लेकर चले गए। इस बीच शासन ने शुभम का तबादला बदायूं कर दिया। 


जब वह सर्विस बुक लेने पहुंचे तो कर्मच‌ारियों ने गायब होने की जानकारी दी। इसी तरह वरिष्ठ लिपिक भोलेनाथ शर्मा की सर्विस बुक भी गायब है। 


उनका तबादला सुलतानपुर हुआ है, लेकिन सर्विस बुक न होने के कारण नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं। 


चिलबिला पीएचसी में तैनात वार्ड ब्वॉय महाबीर सिंह की भी सेवा पुस्तिका सीएमओ आफिस से गायब है। दिलीपपुर पीएचसी में तैनात वार्डब्वॉय प्रेमनाथ मिश्र की भी सर्विस बुक गायब है। 


चारों कर्मचरियों का कहना है कि तत्कालीन सीएमओ डॉ. एक श्रीवास्तव उनकी सर्विस बुक अपने पास रखते थे। तबादला होने पर साथ लेकर चले गए।


सर्विस बुक गायब होने से परेशान चारों कर्मचारी अब मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है। 


हालांकि नए सीएमओ ने उन्हें जल्द सेवा पुस्तिका उपलब्ध कराने का वादा किया है।पूर्व सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव को पत्र लिखा गया है। 


यदि भूलवश वे कर्मचारियों की सर्विस बुक अपने साथ ले गए हैं तो लौटा दें। जब तक सर्विस बुक नहीं लौटाते हैं तब तक उनका नोड्यूज नहीं जारी किया जाएगा। 


उनका डाटा क्लीयर नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे