गोण्डा: एक वृद्ध दंपत्ति की हथौड़े से सर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष व पुलिस के उच्चाधिकारी फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर छानबीन करने में जुट गए हैं।
जिले के इटियाथोक थाना के गांव बेलभरिया में बीती रात अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में सो रहे वृद्ध दंपत्ति की हथौड़े से कूच कर निर्मम हत्या कर दी गई।
सोमवार की देर रात्रि जाकिर मोहम्मद 80 वर्ष व उनकी पत्नी ननका 75 वर्ष जहां उनका पूरा परिवार रहता था।
वहां से खाना खाने के बाद देर रात्रि करीब 10 बजे के आसपास अपने पहले घर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर स्थित दूसरे घर पर प्रतिदिन की भांति सोने चले गए।
पति पत्नी बाहर से दरवाजा बंद कर घर के आंगन में सो रहे थे। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने उन दोनों के सर पर ताबड़तोड़ हथौड़े से वार कर निर्मम हत्या कर दी।
इस घटना की जानकारी किसी को नहीं हुई। बताया जाता है कि सुबह जब पड़ोस की एक महिला अपने छत पर चढ़ी तो खून से लथपथ पति व पत्नी को जमीन में पड़ा देख उसने परिजनों को सूचना दी।
देखते ही देखते गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के बेटे द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही इटियाथोक पुलिस के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया।
दोहरे हत्याकांड को लेकर पूरे गांव में जहां सनसनी फैल गई है। वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
मृतक के चार बच्चे थे। दो बच्चे परदेस में मेहनत मजदूरी कर रहे हैं जबकि 2 बच्चे घर पर रहते थे।
ग्रामीणों के मुताबिक उनकी किसी भी प्रकार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। ना ही कोई संपत्ति विवाद था। इस दोहरे हत्याकांड के बाद गांव के लोग भी हत्या की मोटिव नहीं समझ पा रहे हैं।
पुलिस पूरे मामले की बारीकी से छानबीन कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि इटियाथोक थाना के गांव बेलभरिया में एक वृद्ध दंपत्ति के गांव के बाहर बने मकान में शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है मौके पर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम को भी लगाया गया है। इनमें वृद्ध दंपत्ति के सर पर चोटे हैं।
इन दोनों की उम्र 75 से 80 वर्ष के आसपास है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। इसकी गहराई से जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों द्वारा तहरीर दी जा रही है।
शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस अन्य विधिक कार्यवाही कर रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ