वासुदेव यादव
अयोध्या:गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज प्रातः काल से लाखों भक्तों ने सरयू नदी में आस्था भक्ति की डुबकी लगाई।
साथ ही सरयू घाट के पंडा पुरोहितों को दान दक्षिणा दिए। सिद्ध पीठ नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किए। हनुमानगढ़ी रामलला कनक भवन व दशरथ महल सहित अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन कर अपना जीवन धन्य किए।
इसके साथ ही अपने अपने गुरुद्वारे में भक्तगण जाकर अपने गुरु भगवान की आरती उतारे उनका दर्शन पूजन किए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किए।
बताते चलें कि गुरु पूर्णिमा पर्व के चलते राम नगरी अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त दिखी।
सरयू घाट पर जल पुलिस के साथ ही सिविल पुलिस भी मुस्तैद दिखी। अधिकारीगण मेला क्षेत्र में भ्रमण शील रहे।
बता दे कि यह कोरोला काल के उपरांत अयोध्या का प्रथम मेला है। जिसके चलते पूर्वांचल के कई जनपदों से लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या आकर स्नान कर मंदिरों में दर्शन किए और अपने गुरुद्वारे में जाकर गुरु भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किए।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ