Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज शिवगढ़ में अखिल भारतीय किसान मोर्चा ने सभा का किया आयोजन



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम शिवगढ़ में अखिल भारतीय किसान मोर्चा के तत्वाधान में किसानों की एक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता हनुमान प्रसाद तिवारी व संचालन अमरनाथ सिंह ने किया। 


जन सभा में आये किसानों को संबोधित करते हुये अखिल भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता महेश सिंह ने कहा प्रदेश में सूखा का होने से धान का रोपाई कार्य प्रभावित है। 


फिर भी किसानों की समस्या कोई सांसद व विधायक नही उठा रहा है। 50 किलो की यूरिया 45 किलोग्राम कर दी गई अब उसकी कीमत 4372 रुपया प्रति बोरी करने की व्यवस्था की जा रही है। 


अडानी को 6 हजार करोड़ का कर्ज देकर बाहर से कोयला मंगाया गया है। 4 हजार रुपया प्रति टन मिलने वाले कोयले को अब 30 से 35 हजार रुपया टन में बेंचने की बात चल रही है। 


ऐसा हुआ तो ईंट की कीमत कितने गुना बढ़ेगी। किसान का गन्ना उधार खरीद किया जाता है। अब ऐसा नही होगा किसानों को उनके आवश्यकता की चीजें भी यदि उधारी मिलेगी तभी गन्ना भी उधर बिकेगा। 


अन्यथा एक सप्ताह के अंदर किसानों के गन्ने का भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि पहले एक कुंतल गेहूं बेंचकर लोग ढाई कुंतल सरिया या ढाई हजार ईंट या फिर 12 बोरी सीमेंट खरीद लेते थे। 


अब ढाई कुंतल सरिया की कीमत 20 हजार रुपये है और गेहूं 2200 रुपये प्रति कुंतल है। क्षेत्र में किसानों के लिये मुसीबत बन चुके छुट्टा पशु के लिये भी नियम बनाना होगा। 


पशुपालक को एक पशु पर 9 हजार रुपये प्रति माह देने की माग की गई है, ऐसा करने पर क्षेत्र में एक भी पशु छुट्टा घूमते नही मिलेंगे। 


मगर यह आवाज सांसद और विधायक नही उठा रहे हैं। उन्होंने कहा भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि सरकार साजिश करके बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही है। 


यूनियन के प्रदेश सचिव मोबीन अहमद, लालचंद गोस्वामी, अनिरुद्ध पांडेय आदि ने भी अपने विचार प्रकट किये। हनुमान तिवारी, बड़कऊ सिंह, निर्मल, गणेश दत्त सिंह, रोहित कुमार, पुत्तीलाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे