Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रकृति की रक्षा हेतु जल जंगल जमीन के साथ वन्य जीवों को बचाना होगा:अजय क्रांतिकारी



शिवगढ़ ब्लॉक परिसर में पौधरोपण कर जय प्रकृति जय जगत के नारे के उद्घोष के साथ लोगों को दिलाया गया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर पर्यावरण सेना द्वारा पर्यावरण सेना प्रमुख अजय के नेतृत्व में प्रकृति रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए वन्य जीवों की सुरक्षा विषयक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण की रक्षा के साथ ही वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु जागरुक किया गया।


जय प्रकृति जय जगत नारे के उद्घोष के साथ शिवगढ़ ब्लॉक परिसर में अमरूद के पौधों का रोपण कर वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्पित किया गया।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख एवं वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के वॉलंटियर अजय क्रांतिकारी ने कहा कि जल जंगल जमीन हमारी प्रकृति के मूल तत्व हैं।

जंगलों के संवर्धन एवं उनकी सुरक्षा में वन्य जीवों का संरक्षण है।हमें अपने नैतिक एवं मौलिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए इनकी सुरक्षा एवं संवर्धन का कार्य करना चाहिए।


तभी हमें  और हमारी पीढ़ियों को जीने के लिए शुद्ध और संतुलित पर्यावरण प्राप्त हो सकता है।


उन्होंने जय प्रकृति जय जगत का नारा लगाकर सभी को वंयजीवों और पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित किया।


ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा के निर्देश पर तकनीकी सहायक राजीव श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।सभी लोगों को वन्य जीवों की रक्षा हेतु बताया गया कि मानव की तरह धरती पर सभी जीवों को जीने का बराबर का हक है।वन्य जीवों का शिकार करना गैर कानूनी है।


इसके लिए कठोर दंड भी भी प्रावधान किया  गया है।इस मौके पर संदीप दूबे,दुर्गेश मिश्रा,वरुण कुमार,राम सजीवन,नमन कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे