Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतिभावान छात्र सत्यम को साइकिल देकर किया गया सम्मानित



वासुदेव यादव 

अयोध्या। समाज सेवी संस्थान अयोध्याधाम के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश यादव ने हाई स्कूल में उच्च अंक प्राप्त करने पर कोटसराय के दसवीं के छात्र सत्यम कुमार को साइकिल उपहार में भेंट किया है।

  

इस दौरान श्री यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए हमारी संस्था समाज सेवी संस्थान अयोध्याधाम अग्रणी है। 


इसके पूर्व भी हमारी संस्था द्वारा छात्र-छात्राओं को कॉपी किताब कलम व स्टेशनरी आदि वितरित किया जा चुका है। 


समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करने के लिए हमारी संस्था समय-समय पर छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करती है। 


इसी क्रम में आज सत्यम कुमार को साइकिल उपहार स्वरूप भेंटकर सम्मानित किया।

  

इस दौरान संस्थान के महामंत्री समाजसेवी जंग बहादुर उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा सबके लिए बहुत ही जरूरी है। इसलिए शिक्षा को महत्व दिया जाना चाहिए। 


एक शिक्षित बालिका दो घरों को सवारती है। छात्र-छात्रा दोनों को ही सही शिक्षा दी जानी चाहिए। शिक्षा के साथ ही संस्कार और प्रैक्टिकल जानकारी देना भी आजकल अत्यावश्यक है। 


श्री उपाध्याय ने बताया कि अबे गत दिनों हमारी संस्था ने अयोध्या जनपद में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें छात्र छात्राओं को साइकिल पंखा घड़ी व कूलर आदि देकर सम्मानित किया गया था। 


इस दौरान संस्थान के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे