Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज:श्रद्धा सुमन अर्पित कर ठा. पृथ्वी पाल सिंह को दी श्रद्धांजलि

 


डॉ ओपी भारती 

वजीरगंज गोण्डा। चौखट के मजरे भिटिया में स्थित ठा. पृथ्वी पाल सिंह इंटर कॉलेज में उनकी 17 वीं  पुण्यतिथि पूर्व राज्य मंत्री राम बहादुर सिंह के नेतृत्व में मनाई गई।


पूर्व मंत्री ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । 


उन्होंने पृथ्वी पाल सिंह के जीवन परिचय के बारे में लोगों को अवगत कराया।वक्ताओं ने उनके सौम्य व सरल व्यक्तित्व की भूरि -भूरि प्रशंसा की | 


निवर्तमान  विधान परिषद सदस्य रणविजय सिंह व सदस्य जिला पंचायत रणजीत सिंह ने नम आंखों से अपने पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।


कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र -छात्राओं को उनकी स्मृति में पाठ्य सामग्री पाठ्य का वितरण हुआ।


इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आत्म प्रकाश सिंह पंकज सिंह, पूर्व अध्यक्ष डीसीडीएफ संगीता सिंह, प्रधान वीरेंद्र सिंह, विनोद सिंह, प्रधानाचार्य मनोज सिंह, विजय प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, लखन बहादुर सिंह, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह सहित क्षेत्र वासी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे