Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज : जमीनी विवाद में दम्पति को किया घायल,रिफर,आरोपी गिरफ्तार



डॉ ओपी भारती 

वजीरगंज (गोण्डा)|क्षेत्र के टिकरी में मंगलवार की सुबह जमीन विवाद को ले कर दम्पति पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया|


परिजनों ने दोनों को जनपद चिकित्सालय में भर्ती कराया है|पुत्र ने घटना की तहरीर थाने पर दी है|


अरुण कुमार कश्यप निवासी टिकरी मजरा महली पुरवा द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार मंगलवार की सुबह 6.30 बजे घर के सामने रखे मोरंग, गिट्टी, बालू आदि हटाने के विवाद को ले कर विपक्षी सोनू कश्यप व उसकी पत्नी कंचन ने वादी की माता सुशीला देवी के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया, जिससे उनका अंगूठा कट कर अलग होने के साथ  अन्य चोटें भी आईं|


बचाने आए पिता सम्मय प्रसाद पर भी विपक्षियों ने वार कर उन्हें भी घायल कर दिया|दोनों घायलों को इलाज के लिए जनपद चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है|


थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया की केस दर्ज कर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है| उसे न्यायालय रवाना किया जा रहा है|

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे