Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या कैंटोनमेंट क्षेत्र के सुनसान इलाके में तेंदुए की सूचना से हड़कंप


                             वीडियो


वासुदेव यादव 

अयोध्या जनपद के लोगों ने तेंदुए का खौफ है।अब शहर के कैंटोनमेंट क्षेत्र के सुनसान इलाके में तेंदुए जैसे किसी जानवर के पद चिन्ह मिले हैं। 


वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने तेंदुआ देखे जाने की बात बताई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक दीवार पर बैठा तेंदुआ का वीडियो वायरल हो गया है। जिस वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि कार के अंदर बैठा कोई व्यक्ति इस वीडियो को बनाया है। फिर हाल क्राइम जंक्शन वायरल वीडियो अयोध्या का होने की पुष्टि नहीं करता है । 


इलाके के आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छावनी परिषद आर्मी क्षेत्र ने एक पत्र जारी करके लोगों को अगाह किया है।


बता दें कि लगभग 2 महीने से अयोध्या जिले के ग्रामीण क्षेत्र रौनाही इलाके में तेंदुए का खौफ है।कुछ लोगों ने हाल ही में अयोध्या शहर के घनी आबादी वाले इलाके में तेंदुआ जैसे किसी जानवर के पद चिह्न देखे है।


आबादी वाले क्षेत्र में खूंखार जानवर देखे जाने से खौफ का माहौल है।अयोध्या के छावनी परिषद आर्मी एरिया में भी तेंदुए के पद चिन्ह मिले हैं।


डीएफओ सितान्शु पाण्डेय ने बताया कि तेंदुए जैसे किसी बड़े जानवर के पगचिह्न मिले है वन विभाग लगातार जानवर की खोजबीन में लगी है जिसके लिए तीन रेस्क्यू रिस्पांस टीम बनाई गई है। 


सुबह 6:00 से दोपहर 2:00 तक, 2:00 से रात 10:00 तक और रात 10:00 से सुबह 6:00 तक पेट्रोलिंग हो रही हैं।पेट्रोलिंग टीम को रेस्क्यू रिस्पांस वाहन भी उपलब्ध कराया गया है।24 घंटे हो रही है पेट्रोलिंग हो रही है।


हर शिफ्ट के बाद ली जा रही है पेट्रोलिंग टीम से रिपोर्ट ली जा रही है।वायरल वीडियो पर बताते हुए उन्होंने कहा कि यह वीडियो अयोध्या का नही है।


Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे