Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अटल जी की प्रेरणा सदैव ऊर्जा प्रदान करती है, अटल थे, अटल हैं,अटल रहेंगे:नितेश शर्मा



सुनील उपाध्याय 

बस्ती। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के फेरसम बूथ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय अटल जी राष्ट्रवादी विचारधारा के पोषक थे।


भाजपा के संस्थापक सदस्य, भारत रत्न, प्रखर कवि के साथ साथ वे माँ भारती के प्रिय सपूत थे।


 कहा कि अटल थे, अटल हैं और हमेशा अटल रहेंगे। उनकी प्रेरणा सदैव हम सभी को ऊर्जा प्रदान करती है। 


रामनेवास गिरी, दिलीप पांडेय, फूलराम वर्मा, प्रमोद प्रजापति, अरविंद तिवारी, आशुतोष शुक्ल, बाबूराम चौरसिया, अष्टभुजा भट्ट, आशीष चौधरी, रामभारत यादव सहित अनेकों लोगों ने अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।


 इसी क्रम में भाजपा सल्टौआ मंडल इकाई द्वारा भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष 'भारत रत्न' पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेता नितेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष रामनेवास गिरी, इंद्रसेन उपाध्याय, रविंद्र शुक्ल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे