अयोध्या के सभी विधानसभा में निकाली जा रही तिरंगा गौरव यात्रा का हुआ समापन | CRIME JUNCTION अयोध्या के सभी विधानसभा में निकाली जा रही तिरंगा गौरव यात्रा का हुआ समापन
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या के सभी विधानसभा में निकाली जा रही तिरंगा गौरव यात्रा का हुआ समापन

 


अयोध्या 15 अगस्त। कांग्रेस पार्टी आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर प्रत्येक विधानसभा में निकाली जा रही तिरंगा गौरव यात्रा का आज अयोध्या में समापन हुआ।


उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने क्षीरेश्वर नाथ मंदिर से पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री की अगुवाई में तिरंगा गौरव यात्रा निकाली ।


इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर  देश भक्ति के गानों के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए मुख्य मार्ग से निकले और राम की पैड़ी पर गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर तिरंगा गौरव यात्रा का समापन किया।



कार्यक्रम के संयोजक रामनरेश मौर्य तथा प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा रहे।


इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ निर्मल खत्री ने कहा यह वर्ष हमारी आजादी का गौरवपूर्ण वर्ष है। इस यात्रा का उद्देश्य समाज में फैल रही नफरत के खिलाफ संदेश देना तथा राष्ट्र की एकता के लिए लोगों में चेतना लाना है।


डॉ निर्मल खत्री ने कहा भारत माता को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए देश के अनेक वीर सपूतों ने और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं ने कुर्बानियां दी। 


वर्तमान समय में देश की राजनीति में सांप्रदायिकता का जहर घोलकर केंद्र की सरकार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास करती रहती है। 


विकास के मुद्दे पर फिसड्डी साबित हो चुकी  यह सरकार बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर बोलने से कतराती है। देश में प्रेस और न्यायपालिका भी बेड़ियों में जकड़ी दिखाई पड़ती है। 


आज भाजपा देश के संविधान को मिटा कर संघ का संविधान इस देश पर लागू करने का प्रयास कर रही। सदियों से आपसी प्रेम और भाईचारे के माहौल को केंद्रीय सरकार बिगाड़ना चाहती है।


जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा यह देश बाबा साहब अंबेडकर के बनाए गए संविधान से चलेगा ना कि संघ द्वारा प्रायोजित प्रोपेगेंडा से।


महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहां भारत का प्रधानमंत्री जनता से झूठ बोलता है।


एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह तथा अशोक सिंह ने कहा तिरंगा गौरव यात्रा के माध्यम से हम देश पर कुर्बान हुए असंख्य वीर सेनानियों और क्रांतिकारियों का नमन करते हैं।


प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी ने कहा तिरंगा गौरव यात्रा भाजपा के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकने का कार्य करेगी।


जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया तिरंगा गौरव यात्रा फैजाबाद लोकसभा की सभी विधानसभाओं में सफलतापूर्वक निकाली गई इस दौरान तिरंगा गौरव यात्रा ने कुल मिलाकर 75 किलोमीटर की दूरी तय की।


कार्यक्रम में आए अंकुर खत्री ने कहा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर भाजपा के नफरत के जवाब में कांग्रेस जन प्रेम से तिरंगा गौरव यात्रा निकाल कर समाज में भाईचारा और बंधुत्व को मजबूत करने का संदेश देना चाहते हैं।


तिरंगा गौरव यात्रा में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, अंकुर खत्री, रीता मौर्या, दयावती, शैलेंद्र मणि पांडे, नागा राम लखन दास, श्रीनिवास शास्त्री, फिरोज अंसारी ,केसरी मिश्रा, महंत जय मंगल दास, संदीप यादव रिशु, आशीष यादव, फ्लावर नकवी ,रामेंद्र त्रिपाठी ,भगवान बहादुर शुक्ला ,श्री प्रकाश जयसवाल, अब्दुल हकीम, शैलेंद्र पांडे, आशुतोष पांडे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, धर्मवीर दुबे ,हरे कृष्ण गुप्ता ,बसंत मिश्रा, राम सागर रावत, रामकरण कोरी  अनूप मिश्रा ,किशोरी रमण अग्रवाल ,अनिल सिंह, अनिल तिवारी ,दीप कृष्ण वर्मा  मोहम्मद आरिफ, सौरभ सिंह ,रामचरित्र मोरिया राम अवध पासी राम अभिलाष पांडे राम बहादुर सिंह ,सरयू प्रसाद वर्मा ,लक्ष्मी शंकर यादव ,विजय पांडे ,भीम शुक्ला ,विकास शुक्ला, ज्योति श्रीवास्तव, डॉ विनोद गुप्ता  आशीष गुप्ता ,प्रशांत पांडे राम बहादुर वर्मा, चंद्रपाल चतुर्वेदी, जमील आदि सम्मिलित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे