Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर खंड विकास अधिकारी शासन के मनसा को लगा रहे पलीता

 


राजू शुक्ला 

मनकापुर गोण्डा: जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम योगी के निर्देशानुसार राजपत्रित अधिकारियों को सुबह के 9:00 बजे से जन सुनवाई के लिए अपने कार्यालय में उपस्थित रहना होता है।

एडीओ पंचायत कार्यालय पर लटक रहा ताला 


 लेकिन ब्लॉक मुख्यालय में सरकार के आदेश को दरकिनार  किया जा रहा है। सुबह के 9:45 बजे तक सभी अधिकारियों की कुर्सियां खाली दिखी।



 मनकापुर खंड विकास कार्यालय में 9:30 बजे के बाद पहुंची मीडिया टीम ने ब्लॉक मुख्यालय का जायजा लिया तो पाया कि खंड विकास अधिकारी शिवमणि  9:45 बजे तक अपने कार्यालय से नदारद रहे। 


सरकार द्वारा सख्त निर्देश सभी अधिकारियों को जनसुनवाई के लिए अपने कार्यालय में 9 बजे से मौजूद रहे।

समस्याओं के निदान के लिए मौजूद लोग

जबकि समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी के इंतजार में शिकायतकर्ता ब्लॉक परिसर में घूमते नजर आए।


 जब विभाग का मुखिया ही नदारद मिला तो अन्य कर्मचारियों के मौजूदगी का प्रश्न ही नहीं उठता है।इसके उपरांत सहायक विकास अधिकारी कार्यालय का जायजा लिया गया तो वहां भी ताला लटकता मिला। 


इसी प्रकार मनरेगा कक्ष में भी ताला लटकता रहा। मीडिया के पड़ताल के दौरान ब्लॉक कर्मचारी राजेश पांडे उपस्थित मिले जो विभागीय कार्य निपटा रहे थे।


पड़ताल में ये तो जाहिर हो गया कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से दूर भाग रहे है।प्रदेश के मुखिया के आदेशों का उलघन करना तो कोई मनकापुर खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों से पूछे।


अगर यही हाल हर विभाग के अधिकारियों का रहता है तो परेशान शिकायतकर्ता किस्से फरियाद करे।


बोले खंड विकास अधिकारी 

इस बाबत खंड विकास अधिकारी ने कार्यालय में ना बैठने के जवाब में दूरभाष पर उनका पक्ष जाना गया तो उन्होंने कहा कि कोई शिकायत करता आता है तो कार्यालय में बैठता हूं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे