करनैलगंज पुलिस की तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी लापरवाही का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल, बना चर्चा का विषय | CRIME JUNCTION करनैलगंज पुलिस की तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी लापरवाही का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल, बना चर्चा का विषय
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज पुलिस की तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी लापरवाही का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल, बना चर्चा का विषय


                           वायरल वीडियो 


रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज पुलिस की तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसका वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


यह वीडियो करनैलगंज नगर के मोहल्ला नई बाजार (कसाई मोहल्ला) का बताया जा रहा है। यह वीडियो करनैलगंज में चर्चा का विषय बना हुआ है। 


देश की आनबान और शान माने जाने वाले तिरंगे के साथ तमाम रैलियां निकाली गयी। तो वहीं लगभग हर घरों पर तिरंगा फहराया गया। 


तिरंगे को लेकर जहां अब आम लोगों में उत्साह का माहौल बन चुका है तो वहीं कुछ लोग इसे लेकर लापरवाही भी बरत रहे है। जिसकी जीती जागती मिशाल मंगलवार की शाम को देखने को मिली। 


किसी ने तिरंगा फहराने के बाद उसको सड़क पर पड़े कूड़े में फेंक दिया। तभी इधर से होकर कोतवाली पुलिस की तिरंगा यात्रा निकली। 


पुलिस के जवान पूरे जोश में देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आ रहे थे। मगर सड़क पर कूड़े में पड़े तिरगें पर किसी का ध्यान नही गया। 


इसी दौरान किसी ने वीडियों बना लिया। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


फिलहाल सड़क पर पड़ा तिरंगा और पुलिस की तिरंगा रैली वाली बात लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे