Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:कई विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। अमृत महोत्सव के तहत प्रशासन की तरफ सेें एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।


जिसमें कई विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

यात्रा को तहसील मुख्यालय से निकलकर मुख्य मार्गो से होते हुए करनैलगंज बाजार में भ्रमण कराया गया और लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

यात्रा का शुभारंभ तहसील मुख्यालय से सुबह 9 बजे उप जिलाधिकारी हीरालाल ने किया और स्वयं यात्रा के साथ चलकर विकासखंड मुख्यालय, ब्लॉक संसाधन केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कम्पोजिट विद्यालय करनैलगंज, कस्तूरबा विद्यालय करनैलगंज से कर्मचारियों व बच्चों को एकत्र करते हुए नगर के तमाम लोगों को एक साथ जोड़कर करीब 11 सौ तिरंगा झंडा के साथ यात्रा निकाली गई। 


तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम, भारत माता की जय, अमृत महोत्सव अमर रहे के नारे गुंजायमान हो रहे थे। 


यह तिरंगा यात्रा तहसील, बस स्टॉप, मौर्य नगर चौराहा, सकरौरा चौराहा, हुजूरपुर रोड, सीएचसी, स्टेशन रोड, सर्बामाई स्थान होते हुए घंटाघर से ब्लॉक संसाधन केंद्र पर समाप्त हुई। 


जहां उप जिलाधिकारी ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा झंडे की अहमियत बताते हुए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। 


इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार शिवानन्द जायसवाल, नायब तहसीलदार अनीश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय, खंड विकास अधिकारी रमाकांत तिवारी, सीएचसी अधीक्षक, कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन मंजू सिंह, चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्रा एवं राजस्व विभाग, विकासखंड, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका एवं पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे