Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती: कांग्रेस ने आजादी गौरव यात्रा निकालकर दिया संदेश



सुनील उपाध्याय 

बस्ती । शहर से लेकर गांव तक हर तरफ स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ की धूम है।


इसी कड़ी में शनिवार को अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं महादेवा से विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बृजेश कुमार आर्य के संयोजन में चरकैला से चमनगंज होते हुये कलवारी तक आजादी गौरव यात्रा निकाली गई।

बृजेश कुमार ने कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद जो आजादी मिली देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने विकास की रूप रेखा बनायी। 


हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को बार- बार स्मरण करना होगा जिन्होने देश के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। 


कहा कि देश की जनता मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है इसके बावजूद हम सबको मिलकर स्वाधीनता का पर्व पूरे उल्लास से मनाना चाहिये। स्थितियां आज नहीं तो कल जरूर बदलेंगी।


आजादी गौरव यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश सचिव कर्मराज यादव, विवेक श्रीवास्तव के साथ ही विश्वनाथ चौधरी, अमर बहादुर, तप्पे शुक्ल, डा. मोहम्मद अहमद, रामचन्द्र चौहान, मो. खालिद, हीरो हजारीलाल, मनीष श्रीवास्तव, पप्पू चौधरी, रमेश चौधरी, मुकेश यादव, अंकित कुमार के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे