Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हकीकुल्लाह चौधरी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली



मैराज शेख 

गोण्डा:भारत के 75 वें आजादी के अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत हकीकुल्लाह चौधरी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के छात्रों ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर तिरंगा रैली निकाली,शासन के आदेशानुसार पूरे देश मे तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है ,


इसी क्रम में हकीकुल्लाह चौधरी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स घारीघाट, मनकापुर, गोंडा के छात्रों ने अध्यापको के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाला जिसकी अगुवाई डॉ जावेद अख्तर (डायरेक्टर फार्मेसी) और डॉ अनिल राय (प्राचार्य पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज) ने की। छात्रों ने क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर  जाकर भारत के 75 वें आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान  के लिए लोगो को जागरूक किया और नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली , 


तिरंगा यात्रा में डॉ प्रमोद कुमार दुबे , डॉ प्रभाकर पांडेय , धर्मेंद्र गौंड , एजाज अहमद , डॉ महेश श्रीवास्तव , महेश यादव , दिनेश वर्मा , गणेश प्रताप पटेल , रामकिशुन , नुरुल हुदा, शुभम शुक्ला, अरविंद कुमार, अबू ताहिर, कमलेश मिस्त्री, मधुकर प्रभास, परवेज अहमद खान, विपुल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।।।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे