इंडियन बैंक के 26वें स्थापना दिवस पर अयोध्या के प्रमुख धर्म गुरुओं का हुआ सम्मान | CRIME JUNCTION इंडियन बैंक के 26वें स्थापना दिवस पर अयोध्या के प्रमुख धर्म गुरुओं का हुआ सम्मान
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इंडियन बैंक के 26वें स्थापना दिवस पर अयोध्या के प्रमुख धर्म गुरुओं का हुआ सम्मान

 


                     पंकज त्रिपाठी, महाप्रबंधक


वासुदेव यादव

 खबर राम नगरी अयोध्या से हैं जहां पर आज इंडियन बैंक के 26 वें स्थापना दिवस पर जानकी महल ट्रस्ट परिसर में अयोध्या के मुख्य धर्म गुरुओं का स्वागत सम्मान किया गया।

 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हनुमानगढ़ी के महंत कल्याणदास, श्रीराम वल्लभाकुंज मंदिर के अधिकारी राजकुमारदास, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद डॉ रामविलासदास वेदांती रहे।


 मुख्य अतिथि महंत कल्याणदास महराज ने कहा कि देश और समाज के निर्माण में बैंकों की अहम भूमिका होती है। बैंक जरूरतमंदों की जहां मदद करता है। 


वहीं पर देश के निर्माण में इनकी महती भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि इंडियन बैंक की सेवा बहुत ही अच्छा है। 


अयोध्या में अधिकतर मठ व मंदिर हैं और साधु संत के खाते ज्यादातर इंडियन बैंक शाखा अयोध्या में है। यहां का स्टाफ बहुत ही व्यवहार कुशल है। उन्होंने इंडियन बैंक परिवार को 26वें स्थापना दिवस की बधाई दी।


 इंडियन बैंक के महाप्रबंधक पंकज त्रिपाठी और अयोध्या शाखा के प्रबंधक प्राणेश कुमार ने आए अतिथियों का स्वागत सम्मान किए और सभी के प्रति आभार ज्ञापित किए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे