तिरंगे के रंग में रंगा खीरी:डीएम ने कोटेदारों की तिरंगा यात्रा को किया रवाना | CRIME JUNCTION तिरंगे के रंग में रंगा खीरी:डीएम ने कोटेदारों की तिरंगा यात्रा को किया रवाना
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तिरंगे के रंग में रंगा खीरी:डीएम ने कोटेदारों की तिरंगा यात्रा को किया रवाना



कमलेश

लखीमपुर खीरी 11 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव पर गुरुवार को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एडीएम संजय कुमार सिंह के संग उचित दर विक्रेताओं की तिरंगा यात्रा को रवाना किया। 



डीएम ने उचित दर विक्रेताओं की तिरंगा यात्रा को न केवल रवाना किया बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ाया। 


इस दौरान डीएम ने उचित दर विक्रेताओं को तिरंगा झंडा भी प्रदान किया। तिरंगा यात्रा की रूपरेखा के संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जरूरी जानकारी दी।



यह तिरंगा यात्रा बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेता शामिल हुए। कलेक्ट्रेट से निकलकर यह तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से हो होती हुई पुनः कलेक्ट्रेट पहुंची। 


इस रैली में डीएसओ अंजनी कुमार सिंह, एआरओ, पूर्ति निरीक्षक सुशील यादव मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे