Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वृक्षों की रक्षा में ही है जीवन की सुरक्षा:अजय क्रांतिकारी



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां पर्यावरण सेना द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर वृक्ष रक्षा अभियान के अन्तर्गत वृक्षाबंधन कार्यक्रम के तहत पेड़ों को राखी बांधकर लोगों को वृक्षों को रक्षा का संकल्प दिलाया।


मुख्य कार्यक्रम पर्यावरण सेना के प्रधान कार्यालय पूरे खरगराय पर मनाते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख हरित पुरुष अजय क्रांतिकारी ने लोगों को बेहतर पर्यावरण और धरती पर जीवन के लिए वृक्षों की रक्षा का संदेश दिया।


इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि रक्षाबन्धन का पर्व भाई बहन के प्रेम के साथ ही जीवन की सुरक्षा के संकल्प का दिन है।


हम भाई बहन तभी तक जीवित हैं जब तक धरती पर पेड़ सुरक्षित हैं।उन्होंने कहा कि वृक्षों की रक्षा में ही जीवन की सुरक्षा है।


उन्होंने सभी से संतुलित पर्यावरण और धरती पर जीवन के लिए पौधरोपण के साथ ही वृक्षों की रक्षा हेतु प्रेरित किया।


इस मौके पर श्यामा देवी,दिव्या देवी,नमन कुमार तिवारी, काव्या एवं नित्या देवी आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे