Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या के मानसिक दिव्यांग कुशाग्र ने प्रथम श्रेणी में पास की सामान्य सीबीएसई बोर्ड परीक्षा



श्याम त्रिपाठी 

अयोध्या: कहते हैं कि गुरु की कृपा हो जाए, तो गूंगा भी बोलने लगता है।   

                                                       ....जी हां,कुछ इसी तरह का कमाल किया है अयोध्या शहर के नामचीन शिक्षण संस्थान जे. बी. एकेडमी के शिक्षकों की टीम ने।    

                   

शिक्षकों के आशीर्वाद एवं अनवरत प्रयास से मानसिक रूप से दिव्यांग छात्र कुशाग्र श्रीवास्तव ने सीबीएसई बोर्ड,हाई स्कूल में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। 


कुशाग्र की सफलता ने शिक्षकों की मेहनत को ही नही सफल किया,बल्कि अपने विद्यालय का भी नाम रौशन किया है।                             

 ज्ञातव्य है कि जे.बी.एकेडमी की चेयरपर्सन श्रीमती मंजुला झुनझुनवाला के पहल पर विद्यालय में ही मानसिक दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई एवं काउंसिलिंग के लिए एक स्पेशल संभाग स्थापित किया गया है। 


इस संभाग में हाई स्कूल की क्लास टीचर मधुलिका श्रीवास्तव के सुझाव पर मानसिक दिव्यांग छात्र कुशाग्र श्रीवास्तव को सामान्य छात्रों के साथ पढ़ाने तथा परीक्षा दिलाने की अनुमति चेयरपर्सन श्रीमती झुनझुनवाला ने दी।                                

 एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. सुनिल कुमार ने बताया कि मानसिक दिव्यांग छात्र कुशाग्र श्रीवास्तव को सामान्य छात्रों के साथ पढ़ाने और परीक्षा दिलाने का श्रेय एकेडमी के सीनियर को-ऑडीनेटर एवं केमेस्ट्री के प्रवक्ता के.के. मिश्रा को जाता है। 


श्री मिश्रा ने कम्प्यूटर विशेषज्ञ सैय्यद आज़मी आबिदी तथा अन्य विषयों के विशेषज्ञ प्रवक्ताओं राघवेन्द्र अवस्थी,सतेंद्र कुमार शुक्ला, डॉ. सुनयना लाल,आदित्य सिंह,आशा तिवारी, दिव्या शुक्ला आदि की कर्मठ एवं समर्पित टीम के साथ कुशाग्र श्रीवास्तव नाम के हीरे को तराशने के लिए बड़ी लगन और समर्पित भाव से सकारात्मक प्रयास किया। 


परिणाम स्वरूप मानसिक दिव्यांग कुशाग्र श्रीवास्तव ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल में कम्प्यूटर विषय में 75% के साथ 60% अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।                   


 कुशाग्र श्रीवास्तव की इस अप्रत्याशित सफलता से विद्यालय ही नही, बल्कि पूरा क्षेत्र गर्व का अनुभव कर रहा है।                        


 अयोध्या शहर निवासी कुशाग्र श्रीवास्तव के पिता विरेश श्रीवास्तव एवं माता मंजरी श्रीवास्तव अपने पुत्र की सफलता से अति प्रसन्न एवं उत्साहित हैं। 


उन्होंने ईश्वर के साथ साथ विद्यालय के गुरुजनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक एवं मानसिक स्तर को मूर्तरूप देने की दिशा में सकारात्मक प्रयास करने वाली जे.बी.एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती मंजुला झुनझुनवाला को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाना चाहिए।                       


  उधर अपनी सफलता से गदगद् एवं प्रसन्न कुशाग्र श्रीवास्तव ने विद्यालय के गुरुजनों और स्टाफ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए बताया कि भविष्य में वह आईएएस अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे