Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच:कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा का दूसरा दिन



राजकुमार शर्मा 

बहराइच। आज दिनांक 10 अगस्त 2022 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा के दूसरे दिन जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इं जय प्रकाश मिश्र "जे.पी" की अध्यक्षता में पयागपुर विधानसभा में विशेश्वरगंज ब्लाक स्थित ग्राम शेखापुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को नमन करके माल्यार्पण हुआ। 


पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू रहे। पदयात्रा का संयोजन पयागपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मेजर राना शिवम सिंह ने किया। 


मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि भाजपा ने विकास के मुद्दो पर ध्यान न देकर धर्मवाद में देश को उलझा रखा है।


पदयात्रा की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर जय प्रकाश मिश्र "जे.पी" ने कहा कि जनहित के लिए कांग्रेस ही संघर्ष करके भाजपा के कुशासन से देश को मुक्त कराएगी। 


पदयात्रा का संयोजन करते हुए  पयागपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मेजर राना शिवम सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियों जन विरोधी है। 


आरएसएस ने 52 साल तक अपने कार्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया आज ये झूठे राष्ट्रवाद का दिखावा कर रहे हैं। 


इस अवसर पर  जिला उपाध्यक्ष मुकुंद जी शुक्ल , कांग्रेस नेता विनय सिंह , महिला जिलाध्यक्ष कमला सोनी , महिला जिला उपाध्यक्ष किरन सिंह , सेवादल जिला अध्यक्ष विपुल मिश्र , जिला सचिव सतीश सिंह , पयागपुर ब्लाक अध्यक्ष श्याम बिहारी वैश्य , राम नरेश यादव , राघवेंद्र द्विवेदी पुल्लू , अमर नाथ शुक्ल सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे