करनैलगंज:बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा बाइक रैली | CRIME JUNCTION करनैलगंज:बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा बाइक रैली
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा बाइक रैली



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को संतोषी माता मंदिर से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों एंव कार्यकर्ताओं ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। 


जो नगर के प्रमुख मार्ग अस्पताल तिराहा, सर्वामांई थान, घंटाघर, गाड़ी बाजार, गुड़मण्डी, कसगरान, मौर्य नगर, सकरौरा चौराहा होते हुए मुख्य मार्गो तक गई। 


रास्ते भर लोगों की भारी भीड़ रही, भारत माता की जय, वन्देमातरम, जय हिन्द जय भारत से पूरा  नगर गुंजायमान हो उठा, साथ ही सैकड़ों मोटरसाइकिलों व लोगों के हाथों में लहरा रहे तिरंगा झंडे ने समां बांध दिया। 


तिरंगा अभियान के तहत लोग रास्ते में तिरंगा झण्डा बांटते रहे।  रैली के मुख्य अतिथि मण्डल प्रभारी अरूणादत्त मणि रहे। इस दौरान रैली में आशीष, कन्हैया लाल वर्मा, मोहित पाण्डेय, अनूप गोस्वामी, अशोक सिंह, लक्ष्मी नारायण खेतान, अन्नू बाबा, श्रीराम सोनी, भूपेंद्र सिंह सलूजा, दुखहरण सिंह, भोले सिंह, चंद्र कुमार शर्मा, अशोक कशौंधन, मनीष गोस्वामी, प्रेमचंद सोनी, विशाल गुप्ता, किशन गौतम, देवपाल सिंह, विकास शुक्ला, नानबाबू तिवारी, सनिल वैश्य एवं सुनील दूबे सहित सम्मानित नगरवासी शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे