Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दस घरो के लोगों को नसीब नहीं हो रहा पानी



इंडिया मार्का हैंडपंप सालों से पडा है खराब

रमाकांत पांडे 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के करनपुर खूझी गांव के झलिया बस्ती में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप सालों से खराब पड़ा है।


 रिबोर के लिए ग्रामीण ग्राम प्रधान तथा सेक्रेटरी से लिखित शिकायत की  थी लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। शुद्ध पानी के लिए ग्रामीण को काफी दूर तक जाना पड़ता है। 


ग्राम सभा के खाते में रीबोर का आने वाला धन कहां जा रहा है। गांव में दर्जनों इंडिया मार्का हैंडपंप रीबोर के लिए खड़े हुए हैं। 


चहेते लोगों का काम किया जा रहा है।जो जी हूजूरी नहीं कर पा रहा है।उसे कोई लाभ नहीं मिल पा रहा।झलिया मुस्लिम बस्ती है। 


लगभग आधा दर्जन से अधिक घरों के लोग इसी हैंडपंप से पानी पीते थे।गांव के हसीब अहमद, आबाद अली, तबारक, जियाउद्दीन, अफजल अली, अहमद, सलमान, इसरत, मिसराइल, आदिल सहित अन्य लोगों ने जिला अधिकारी से तथा जल निगम विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इंडिया मार्का हैंडपंप रीबोर कराएं जाने को लेकर माग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे