करनैलगंज में सिख समुदाय ने निकाली तिरंगा यात्रा | CRIME JUNCTION करनैलगंज में सिख समुदाय ने निकाली तिरंगा यात्रा
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज में सिख समुदाय ने निकाली तिरंगा यात्रा



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। सिख समुदाय की महिलाओं, पुरुषों व बालक, बालिकाओं ने नगर में बड़े ही धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकालकर स्वदेश प्रेम का सन्देश दिया।


नगर के गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंह सभा द्वारा नगर के मुख्य मार्गों से होकर तिरंगा यात्रा निकाली गयी। 


जिसमें पुरुषों के साथ ही भारी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। 


रविवार की सुबह नगर के स्टेशन रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंह सभा के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इसमें सबसे आगे एक वाहन पर देशभक्ति गीत बज रहे थे। उसके पीछे दो पहिया वाहनों पर सवार लोग हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। 


इसके पीछे पुरुष, महिलायें और बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई तिरंगा यात्रा पुन: गुरुद्वारा पहुंच कर संपन्न हो गयी। 


इस यात्रा में सरदार जसवीर सिंह, हरजीत सिंह सलूजा, भूपेन्द्र सिंह सलूजा, डा. राजेन्द्र सिंह, जोगिंदर सिंह जानी, मनोहर सिंह छाबड़ा, डॉ. हरमीत सिंह, रमनदीप सिंह लवी, सोनू छाबड़ा, सतनाम सिंह आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे