Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर में यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने स्वतंत्रता दिवस पर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव



राजू शुक्ला 

मनकापुर गोंडा।सोमवार को ज़िले भर में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।


जश्न-ए-आजादी पर क्षेत्र के कस्बों एवं ग्रामीण अचंलो में "हर घर तिरंगा" के साथ जगह-जगह ध्वजारोहण व तिरंगा यात्रा निकाली गई।



मनकापुर में यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) कार्यालय (पटेल नगर) में तहसील अध्यक्ष अमर चंद गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।जहां राष्ट्रगान के बाद उपस्थित लोगों में मिठाई खिलाकर आज़ादी की पर्व मनाया गया।



स्वतंत्रता दिवस पर "आजादी का अमृत महोत्सव" को लेकर लोगों में ज़बरदस्त उत्साह देखा गया। 


उपजा कार्यालय से दर्जनों पत्रकारों ने नगर वासियों के साथ बाइक पर (तिरंगा यात्रा) निकाला। 


यात्रा में भारत माता की जय,वंदे मातरम व अमर शहीदों का बलिदान,नहीं भूलेगा हिंदुस्तान के गगन भेदी जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा।


तिरंगा यात्रा मोहल्ला गायत्री नगर से रेलवे क्रॉसिंग तिराहा (सरजू सिंह गिमटी)श्री बान गढ़ देवी मंदिर,रेलवे स्टेशन,मंगल भवन,मनकापुर कोट,नवीन सब्जी मंडी,जवाहर नगर,सुभाष नगर से होते हुए पटेल नगर स्थित (उपजा) कार्यालय पर संपन्न हुई। 


तिरंगा यात्रा में पत्रकार सरोज मौर्या,महामंत्री श्रवण कुमार,कोषाध्यक्ष इमरान अहमद,राजेंद्र गुप्ता,रामकृपाल गिरी,अनुज मिश्रा,नौशाद खान,राम शुभावन वर्मा,पत्रकार सहजाद,पत्रकार मुख़्तार,राजेश वर्मा,शास्त्री नगर सभासद/जिला मंत्री किसान मोर्चा वैभव सिंह,मो0 पटेल नगर सभासद/महामंत्री व्यापार मंडल अखंड प्रताप सिंह,आजाद नगर सभासद/अध्यक्ष व्यापार मंडल सुरेंद्र कुमार गुप्ता (पन्नी लाल),गांधी नगर सभासद राजेश मौर्या,रफी नगर सभासद ओम प्रकाश सोनी,पूर्व चेयरमैन मनकापुर रामकृपाल सोनी,राजेश सिंह,करम अली,कासिम उर्फ गुड्डू नेता,अफजाल,असलम,रानु खान,आनंद सिंह,आर के नारद,ए आर रहमान,प्रिन्स,डी के साहू,गोलु समेत सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे