Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज : होमगार्ड जवानों के तिरंगा यात्रा को सीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 


 रजनीश/ज्ञान प्रकाश                                              

करनैलगंज(गोंडा)। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर ब्लॉक परिसर से होमगार्ड विभाग द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। 


जिसे सीओ मुन्ना उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा बस स्टॉप चौराहा होते हुये नगर करनैलगंज के मौर्य नगर चौराहे से वापस होकर पुनः ब्लॉक परिसर पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। 


उसके बाद ब्लॉक सभागार कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता सीओ व संचालन डॉ.मुख्तार आजाद ने किया। 


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सीओ मुन्ना उपाध्याय, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह, ग्राम प्रधान कुतुबपुर शिवबालक मिश्र, बीओ विनोद कुमार वर्मा, बीओ हलधरमऊ अर्जुन वर्मा, सहायक कम्पनी कमांडर हरिकेश बहादुर सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव के सम्बंधमें विस्तार से प्रकाश डाला। 


साथ ही होमगार्ड के जवानों का उत्साह वर्धन भी किया। पीसी शिवकिशोर तिवारी, नागेंद्र पाठक, राजू मौर्य, अर्जुन प्रसाद गोस्वामी, राजेश तिवारी, शिवनन्दन मौर्य, नवल किशोर मौर्य सहित भारी संख्या में होमगार्ड के जवान मौजूद थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे