Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने बाजार अध्यक्षों तथा इकाइयों का गठन कर किया विस्तार

 


अयोध्या 19 अगस्त राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने अपनी बाजार इकाइयों का विस्तार करते हुए बारून बाजार तथा कुचेरा बाजार के बाजार अध्यक्षों तथा इकाइयों का गठन किया गया।


इकाइयों के गठन करते हुए मंडल अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा राष्ट्रीय व्यापार मंडल पूरे जिले में अपना मजबूत संगठनात्मक ढांचा बनाता जा रहा है।

श्री गौतम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान समय में ऑनलाइन बिक्री व्यापारियों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है।


ऑनलाइन बाजार खुदरा तथा थोक व्यापार में संलग्न छोटे व्यापारियों को तबाह करता जा रहा है इसके लिए सरकार को गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए।

मंडल अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा सरकार ने किराए पर 18% जीएसटी लगाकर पहले से ही मंदी के शिकार उन व्यापारियों पर कुठाराघात किया है जो किराए की दुकानों में अपना व्यापार चला रहे हैं। 


जीएसटी लगने से किराए महंगे हो जाएंगे इसका पूरा बोझ छोटे व्यापारियों पर आएगा।


जिला अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बारुन बाजार में  अमित गुप्ता को बाजार अध्यक्ष विकास कसौधन को महासचिव तथा कुचेरा बाजार में राजू पटवा को बाजार अध्यक्ष अरशद खान उपाध्यक्ष तथा हर्षित कुमार को महासचिव नियुक्त किया गया।


संचालन प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा ने किया।

उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव विनोद कुमार मिश्रा कपिल देव तिवारी राजमणि तिवारी विवेक तिवारी दीवान चंद नन्हे तिवारी महेश उपाध्याय शालिग्राम यादव काली प्रसाद मिश्रा रजत जयसवाल सोनू कौशल सत्यनारायण गुप्ता साहिब्दीन सरोज चंद्रेश गुप्ता चांद भाई संतोष कुमार नितिन कुमार सतीश कुमार अमर तिवारी अंकुर तिवारी चंद्रशेखर पांडे रमेश कुमार तिवारी लल्लू पाठक विजय पटवा हर्षित कुमार गुप्ता दया कुमार संजय शर्मा आदि  उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे