Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

योगी मोदी सरकार में अब गांवों तक पहुंच रही है विकास की किरणे : केशव प्रसाद मौर्य




 वासुदेव यादव

अयोध्या। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 


योगी और मोदी के शासनकाल में अब गांव तक विकास की किरणें पहुंच रही हैं। गांव के जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 


उक्त बातें आज सरेठी ग्राम पंचायत में चौपाल को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं।

  

उन्होंने चौपाल को संबोधित करते हुए बताएं कि अब गांव के जरूरतमंदों को फ्री में आवास मिल रहा है। 


शौचालय मिल रहा है, फ्री में राशन मिल रहा है बिना घूस के सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 


उन्होंने कहा कि आज हमारे द्वारा सरेठी ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर अमृत वाटिका आगनबाडी केंद्र और घर-घर जल मिशन का उद्घाटन किया गया। 


श्री मौर्य द्वारा सरेठी ग्राम पंचायत के अमृत सरोवर तट पर वृक्षारोपण भी किया गया।

  

उन्होंने सरेठी के प्रधान रक्षा राम यादव को विकास के कार्यों में ब्लॉक में प्रथम स्थान मिलने पर शाबाशी दी और ग्राम में हुए विकास कार्यों को काफी सराहा। 


इससे पूर्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पूरा ब्लॉक के सीएससी केंद्र का भी निरीक्षण किये तथा बैसिंह गौशाला जाकर गायों को हरा चारा व गुण भी खिलाये। 

  

इस दौरान सरेठी के लोकप्रिय युवा ग्राम प्रधान रक्षा राम यादव व समाजसेवी शमशेर यादव ने डिप्टी सीएम का वृहद स्वागत सम्मान किए। 


इस मौके पर भाजपा सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अयोध्या मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, ब्लाक प्रमुख शिवेंद्र सिंह सीडीओ अनीता यादव सहित अन्य अधिकारी नेता और स्थानीय जनता हजारो की संख्या में उपस्थित रही। 


कार्यक्रम में कार्यक्रम में आए सभी के प्रति ग्राम प्रधान रक्षा राम यादव ने आभार ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे