Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धानेपुर पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल



बीपी त्रिपाठी 

धानेपुर, गोंडा:पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा दिए गए आदेश का अनुपालन किये जाने के क्रम में अपराध एवं अपराधियों व फरार वारंटियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर गोंडा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता थाना धानेपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चार वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।


 जिनमे रमेश पुत्र भुल्लूर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम लालक पुरवा, बब्लू पुत्र सन्तराम मौर्या उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम श्री नगर, निबरे पुत्र मुन्नू उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम मेईदूबे, बाबूलाल पुत्र मुन्नू उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम मेईदूबे चारों अभियुक्तगण विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे थे !


उप निरीक्षक आदित्य गौरव श्रीवास्तव, राजेश कुमार दूबे,अमित कुमार, हेड कांस्टेबल मदन मोहन सिंह व अरबिन्द कुमार राव, शिवजीत यादव, पंकज कुमार, कन्हैया लाल, सुशील कुमार, रामश्लोक, हेड कांस्टेबल शशिभूषण सिंह, रणविजय शाही, सुरेश यादव की संयुक्त टीम ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे